×

कानपुर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने पीएम मोदी के लिए कही ये खास बात

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज हमारे पास नरेन्द्र मोदी , अमित शाह  व सीएम योगी  जैसा कुशल नेतृत्व है। जिस नेतृत्व के साथ पूरा देश एकजुटता के साथ खड़ा है।

Aditya Mishra
Published on: 8 Aug 2019 3:29 PM GMT
कानपुर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने पीएम मोदी के लिए कही ये खास बात
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज कहा कि एक देश, एक विधान, एक प्रधान का संकल्प मोदी और अमित शाह के कुशल नेतृत्व में पूरा हुआ।

उन्होंने कहा आज पूरा देश कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक केन्द्र सरकार के साहसिक फैसले के साथ खड़ा है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आज कानपुर देहात के अरौल में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...भारत में पोर्न से भी ज्यादा गूगल पर आजकल सर्च हो रहा है ये

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज हमारे पास नरेन्द्र मोदी , अमित शाह व सीएम योगी जैसा कुशल नेतृत्व है।

जिस नेतृत्व के साथ पूरा देश एकजुटता के साथ खड़ा है।

जिन अपेक्षाओं के साथ देश ने मोदी जी को जनादेश दिया,

उन अपेक्षाओं को पूरा करते हुए मोदी जी साहसिक निर्णय ले रहे है

और उन निर्णयों से एक भारत, श्रेष्ठ भारत, समृद्ध भारत तथा शक्तिशाली भारत का संकल्प पूरा हो रहा है।

अनुच्छेद 370 की समाप्ति के साथ ही जन-जन का चेहरा कमल सा खिल गया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पूरा देश भाजपा के साथ जुड़ रहा है।

हमें हर गांव, गली, चैबारे तक जाकर उनकी दहलीज पर पहुंचना है।

प्रभावी सदस्यता अभियान ही मजबूत संगठन का आधार है।

20 अगस्त तक चलेगा सदस्यता अभियान

सदस्यता अभियान 20 अगस्त तक चलेगा। सक्रिय सदस्य बनने के लिए 50 प्राथमिक सदस्य बनाना अनिवार्य है।

प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान में समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी से

सैकड़ो की संख्या में आये लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

दस्यता ग्रहण करने वालों में कई पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य शामिल रहे।

ये भी पढ़ें...Mee Too की कतार में अब शर्लिन भी आई, इस डायरेक्टर पर लगाये ये गंभीर आरोप

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story