×

लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले- सपा ने बनाया यूपी को लाशों का डंपिंग ग्राउंड

Admin
Published on: 1 April 2016 7:46 AM GMT
लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले- सपा ने बनाया यूपी को लाशों का डंपिंग ग्राउंड
X

लखनऊ: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दलित उत्पीड़न और कानून-व्यवस्था के सवाल पर सपा सरकार को शुक्रवार को आड़े हाथों लिया। कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं ओर दलितों के प्रति होने वाले अपराध में यूपी पूरे देश में सबसे आगे है। उन्होंनें आंकड़ों की जुबानी बताया,'' 15 मार्च 2012 से 26 मार्च 2016 तक 12198 हत्याएं, 6015 लूट, 2920 बलात्कार की घटनाएं दर्ज हुईं। सपा ने यूपी को लाशों का डंपिंग ग्राउंड बना दिया है।'' उन्होंने यहां हो रहे अपराध की 92 घटनाएं गिनाईं।

यह भी पढ़ें ... सपा कार्यालय बना अय्याशी का अड्डा, लड़के-लड़कियां मना रहे रंगरलियां

केन्द्र ने बिना भेदभाव के मदद की

लक्ष्मीकांत ने कहा कि सपा सरकार केन्द्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाती है जो पूरी तरह से गलत है। केन्द्र ने सभी राज्यों को बिना भेदभाव के मदद की है। केन्द्र से राज्यों का अंशदान पहले 32 फीसदी हुआ करती था, जिसे बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया गया। इससे यूपी को 27 हजार करोड़ रुपए मिलने लगे। लखनऊ मेट्रो के लिए पीएम ने विदेश से मदद दिलवाई। सूखे पर केन्द्र सरकार ने बिना प्रस्ताव के यूपी सरकार को 1300 करोड़ रुपए दिए।

बसपा भी आई निशाने पर

-मायावती के कार्यकाल में भी कानून व्यवस्था की हालत खराब थी।

-एनआरएचएम घोटाले को दबाने के लिए सीएमओ की दिनदहाडे तो छोड़ो जेल तक में भी हत्या कर दी गई।

-भ्रष्टाचार चरम पर था। हैदराबाद की घटना पर तो मायावती तुरंत संसदीय दल को भेज देती हैं लेकिन यूपी में दलितों पर हो रहे अत्याचार पर उनकी जुबान में ताला लग जाता है।

-सपा सरकार ने उनके भ्रष्टाचार के कारनामों को दबा रखा है। इसीलिए वो सपा के प्रति नरम रूख भी रखती हैं।

-कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन बीजेपी उपाध्यक्ष और पार्टी के यूपी के मामले के प्रभारी ओम माथुर ने किया।

-बैठक में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, संजीव बालियान, मनोज सिन्हा, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सांसद विनय कटियार समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

नीचे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...[su_slider source="media: 21469,21467,21472,21474,21476" width="620" height="440" title="no" pages="no" mousewheel="no" autoplay="0" speed="0"] [/su_slider]

Admin

Admin

Next Story