×

Faridabad News: आज से शुरू हुआ BJP का क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद सम्मेलन, कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े PM मोदी

Faridabad News: अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि ''चार दशकों से कांग्रेस ये समझ ही नहीं पाई कि पंचायती राज व्यवस्था कितनी जरूरी होती है।

Archana Pandey
Published on: 7 Aug 2023 6:29 AM GMT
Faridabad News: आज से शुरू हुआ BJP का क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद सम्मेलन, कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े PM मोदी
X
pm modi (photo: social media )

Faridabad News: हरियाणा राज्य के फरीदाबाद में आज से बीजेपी का दो दिवसीय क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद सम्मेलन शुरू हो गया है। इसके उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े और लोगों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश अमृत काल महोत्सव में विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि ''चार दशकों से कांग्रेस ये समझ ही नहीं पाई कि पंचायती राज व्यवस्था कितनी जरूरी होती है। आजादी के सात दशक हो गए इसके बाद भी देश के 18000 गांव आज भी बिजली के आभाव में हैं। इसके साथ ही लोगों के घरों में नल तक पानी नहीं पहुंचा था। कांग्रेस ने पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त करने के कभी ठोस कोशिश नहीं की। पीएम मोदी ने अपनी सरकार की बढ़ाई करते हुए कहा कि, ''2014 के बाद से भाजपा सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने की कोशिश की है। जिसके तहत पिछले 9 सालों में देश में 30,000 से ज्यादा नए पंचायत घरों का निर्माण कराया गया।''

कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को किया धन्यवाद

पीएम मोदी के संबोधन से पहले कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को धन्यवाद किया था। इसके साथ ही सम्मेलन की जानकारी दी थी। जिसके अनुसार पंचायत लेवल पर भाजपा को मजबूत करने के लिए यह सम्मेलन शुरू किया गया है। यह दो दिन का सम्मेलन सूरजकुंड के होटल राजहंस में हो रहा है। जिसके कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल हुए थे।

बता दें बीते रविवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया था। इसी क्रम में चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल ने संबोधिक किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी का हरियाणा पर आशीर्वाद है। जिसके कारण प्रदेश में 20 हजार करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के 15 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने के लिए पीएम मोदी, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया था।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story