×

BJP UP News: विभिन्न दलों से आए लोगों ने थामा बीजेपी का दामन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने दिलाई सदस्यता

BJP UP News: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज विभिन्न दलों से आए लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ली है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 21 Dec 2021 9:14 AM GMT (Updated on: 21 Dec 2021 11:08 AM GMT)
BJP
X

बीजेपी की सदस्यता लेते सदस्य (फोटो- न्यूज ट्रैक)

BJP UP News: लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय (Bharatiya Janata Party Karyalay Lucknow) में आज विभिन्न दलों से आए लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ली है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने इन लोगों को सदस्यता दिलाई है। भाजपा जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि पार्टी को यश और मजबूत करने के लिए जो लोग पार्टी में आज शामिल हुए है यह अपने-अपने जनपदों में पार्टी को बल देने का कार्य करेंगे और पार्टी को 2022 के विधानसभा चुनाव अभियान में विजय दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इसी आशा और विश्वास के साथ सभी को भारतीय जनता पार्टी के परिवार में स्वीकार किया जा रहा है।

डा लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी नेता आज राष्ट्रवादी सोच वाले दल के सदस्य बने हैं, इस दल से जनता को अपेक्षाएं भी बहुत हैं, हम उन अपेक्षाओं पर खरा उतर सके इसमें सभी अपना योगदान दें। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आज विभिन्न दलो के नेताओ, समाजसेवियो ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमिटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेई और प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

BJP

बीजेपी सदस्य (फोटो- न्यूज ट्रैक)

BJP
BJP

माला पहनाते बीजेपी महिला सदस्य (फोटो- न्यूज ट्रैक)

BJP
BJP

फूलों का गुलदस्ता भेट करते सदस्य (फोटो- न्यूज ट्रैक)

BJP
BJPबीजेपी मेंबर (फोटो- न्यूज ट्रैक)BJP
BJP

गुलदस्ता भेंट करते बीजेपी सदस्य (फोटो- न्यूज ट्रैक)

BJP
BJP

बीजेपी के सदस्य (फोटो- न्यूज ट्रैक)

BJP

प्रदेश मुख्यालय में आज कानपुर से बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व समाजसेवी अनुभव चक, सुल्तानपुर से डा कुँवर बहादुर सिंह सुल्तानपुर, ब्लाक प्रमुख लम्भुआ, मेरठ से श्रीमती आरती अग्रवाल उर्फ पारूल (सपा), जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पाटी महिला सभा, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, मेरठ से वरिष्ठ पत्रकार नीरज कांत गुप्ता राही, सीतापुर से राम किशोर वर्मा, अध्यक्ष सरदार पटेल बौद्वि विचार समिति लखनऊ, लखनऊ से आम आदमी पार्टी से विजय कुमार सिंह, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, लखनऊ से श्रीमती सुचेता राज सिंह पत्नी श्री राजवर्धन सिंह लोकसभा प्रत्याशी 2019 (नैतिक पार्टी), राष्ट्रीय महासचिव महिला लोक जनशक्ति पार्टी, लखनऊ से गणेश बिहारी द्विवेदी (लोक जनशक्ति पार्टी), लखनऊ से अवधेश सिंह, अभिनेता (सी आइ डी एण्ड क्राइमपेट्रोल), लखनऊ से श्रवण सिकन्दर गुप्ता, महासचिव सुभासपा, लखीमपुर से कांग्रेस प्रदेश संयोजक श्रमप्रकोष्ठ केके दीक्षित को डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने पटका पहनाकर भाजपा में शामिल कराया।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा लक्ष्मी कांत बाजपेयी ने कहा कि आज कुछ संस्थाएँ भी भाजपा के चुनाव अभियान के समर्थन की घोषणा कर रही है। जिसमें अरूणकुमार शुक्ल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अटल जन शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल अभिषेक शुक्ला, एडवोकेट, प्रदेश अध्यक्ष, अटल भारतीय हिन्दू फ़ाउंडेशन शामिल है ।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story