×

बीजेपी की लोकसभा चुनाव की तैयारी, 1 लाख 62 हजार बूथों की दीवारों पर लिखे जाएंगे ये स्लोगन

लोकसभा चुनाव 2019 में महज चंद महीने ही शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। केंद्र की सत्ता पर काबिज बीजेपी ने '2019 में एक बार फिर मोदी सरकार' के स्लोगन के साथ तैयारी शुरू की है। उत्तर प्रदेश के 1 लाख 62 हजार बथों की दीवारों पर '2019 में एक बार फिर मोदी सरकार' के स्लोगन लिखे जा रहे हैं। इसके साथ ही कई और भी स्लोगन हैं जो लिखे जा रहे हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 6 Jan 2019 5:50 AM GMT
बीजेपी की लोकसभा चुनाव की तैयारी, 1 लाख 62 हजार बूथों की दीवारों पर लिखे जाएंगे ये स्लोगन
X

कानपुर: लोकसभा चुनाव 2019 में महज चंद महीने ही शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। केंद्र की सत्ता पर काबिज बीजेपी ने '2019 में एक बार फिर मोदी सरकार' के स्लोगन के साथ तैयारी शुरू की है। उत्तर प्रदेश के 1 लाख 62 हजार बथों की दीवारों पर '2019 में एक बार फिर मोदी सरकार' के स्लोगन लिखे जा रहे हैं। इसके साथ ही कई और भी स्लोगन हैं जो लिखे जा रहे हैं।

लिखे जाएंगे ये स्लोगन

दीवारों पर कमल के फूल के साथ लिखे जाने वाले में सबका साथ सबका विकास, जन-जन का संकल्प अटल फिर देश में खिले कमल, 2019 में एक बार फिर मोदी सरकार जैसे स्लोगन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें.....VIDEO:सलमान केवल एक्टिंग में नहीं, इस कला में भी है माहिर, ये पेंटिग नहीं कुछ और

'2019 में फिर एक बार मोदी सरकार' ये स्लोगन उत्तर प्रदेश के 1 लाख 62 हजार बूथों की दीवारों पर लिखा जायेगा। यह स्लोगन केसरिया रंग से लिखा जा रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में बीजेपी ने चुनाव प्रचार अभियान के तहत दीवारों पर स्लोगन का कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। इसी प्रकार बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भी स्लोगन दिया था। पूरे देश में वाल प्रिंटिंग करा कर 'सुशासन संकल्प, बीजेपी विकल्प' का नारा दिया था। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव की वाल प्रिंटिंग के लिए मानक भी जारी किया है।

बीजेपी ने तैयार की रणनीति

इसके लिए बीजेपी ने रणनीति तैयार की है। मानक के हिसाब से स्लोगन और कमल के फूल का निशान बनाया जायेगा। ये स्लोगन प्रत्येक बूथ की 5 दीवारों पर लिखा जाएगा। स्लोगन ऐसी दीवारों पर लिखा जाएगा कि आने-जाने वाले की नजर उस जरूर पड़े।

यह भी पढ़ें.....बीजेपी के घोष बाबू को ममता दी नजर आने लगी हैं PM मटिरियल

जिला मीडिया संयोजक नीरज गुप्ता ने बताया कि बूथ प्रभारी को इस स्लोगन की जिम्मेदारी दी गयी है। बूथ प्रभारी अपने बूथ की पांच ऐसी दीवारों को चुनेगा जहां पर सभी आने जाने राहगीरों और वोटरों की नजर पड़े। दीवारों पर वाल प्रिंटिंग के लिए मानक है, 3 फीट की वाल प्रिंटिंग में एक फिट का कमल के निशान का चिन्ह बनाया जायेगा। कमल का निशान काले रंग का बनाया जायेगा। कमल का निशान इसलिए काले रंग का बनाया जायेगा ताकि वोटरों को यह निशान दूर से ही दिखाई दे। इसके साथ ही केसरिया रंग से स्लोगन को लिखा जा रहा है।

इस रंग का होगा कमल का फूल

नीरज गुप्ता ने बताया कि ईवीएम में भी कमल का निशान काले रंग का रखने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके पीछे वजह यह मानी जा रही है कि बीजेपी का वोटर जब मताधिकार का प्रयोग करे तो वोटर को यह कमल का चिन्ह आसानी से दिखाई दे जाये।

यह भी पढ़ें.....नीतीश के बेटे के पास पापा से अधिक संपत्ति, सीएम के पास कृषि भूमि भी नहीं

भारत रत्न पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त 2018 को निधन हो गया था। बीजेपी 2019 का लोकसभा चुनाव की जीत अटल बिहारी बाजपेयी को समर्पित करेगी। बीजेपी 'जन जन का संकल्प अटल, फिर देश मे खिले कमल' ये स्लोगन अटल जी को समर्पित है।

बीजेपी ने वाल प्रिंटिंग अभियान इसी तरह से 2014 के लोकसभा चुनाव में भी किया था। उसी प्रकार 2019 के लोकसभा चुनाव की भी तैयारी की गई है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story