×

सात में से छह सीटों पर BJP का परचम, हाथी चारों खाने चित, साइकिल पंचर, जानें किसको मिले कितने वोट

मेरठ में सातों विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं। सात सीटों में से सिर्फ एक सपा के हाथ लगी है। बाकी 6 सीटों पर भाजपा का कमल खिला है।

tiwarishalini
Published on: 12 March 2017 5:55 AM GMT
सात में से छह सीटों पर BJP का परचम, हाथी चारों खाने चित, साइकिल पंचर, जानें किसको मिले कितने वोट
X

यूपी चुनाव: नेहरू के गढ़ में कांग्रेस का सन्नाटा, मोदी की सुनामी ने कायम किया जीत का रिकॉर्ड

मेरठ: मेरठ में सातों विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं। सात सीटों में से सिर्फ एक सपा के हाथ लगी है। बाकी 6 सीटों पर भाजपा का कमल खिला है। शहर सीट पर सपा प्रत्याशी रफीक अंसारी ने भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को हराया है।

मोदी लहर के आगे पस्त दिग्गज

-शहर सीट को छोड़कर सभी छह सीटों पर बीजेपी का कमल खिला है।

-शहर सीट पर सपा प्रत्याशी रफीक अंसारी ने पूर्व प्रदेध्यक्ष और चार बार विधायक रहे लक्ष्मीकांत वाजपेयी को हराया है।

-सिवाल खास विधानसभा सीट पर जितेंद्र सतवई ने सपा के गुलाम मौहम्मद को पछाडते हुए बाजी मारी।

-कैंट सीट पर मौजूदा विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल का जलवा चौथी बार भी चला। उन्होने भारी मतों से बीएसपी के सतेंद्र सोलंकी को हराया।

-मेरठ दक्षिण सीट पर सोमेंद्र तोमर ने एक लाख का आंकडा पार कर बीएसपी के याकूब कुरैशी को भारी मतों से हराया।

-हस्तिनापुर में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश खटीक ने बीएसपी के दिग्गज प्रत्याशी योगेश वर्मा को भारी मतों से हराया।

-सरधना सीट पर बाहुबली प्रत्याशी संगीत ने सपा के अतुल प्रधान को भारी मतों से मात दी।

-किठौर सीट से तीन बार विधायक रहे कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर को बीजेपी के सत्यवीर त्यागी ने हराया।

सातों सीटों के फाइनल स्कोर

कैंट सीट पर प्रत्याशियों के टोटल स्कोर

मेरठ कैंट सीट के विजेता – सत्यप्रकाश अग्रवाल (76,618 मतों से विजयी)

सत्यप्रकाश अग्रवाल – 1,32,284

सतेन्द्र सोलंकी – 55,666

रमेश धींगडा – 39,575

संजीव धामा – 3841

नरेश चन्द्रा – 393

मेरठ शहर सीट पर प्रत्याशियों के टोटल स्कोर -

मेरठ शहर सीट के विजेता – सपा प्रत्याशी रफीक अंसारी (28,820 मतों से विजयी)

रफीक अंसारी – 1,03,140

डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी – 74320

पंकज जौली – 12,617

ज्ञानेन्द्र शर्मा – 625

हस्तिनापुर सीट पर प्रत्याशियों के टोटल स्कोर

हस्तिनापुर सीट के विजेता – भाजपा से दिनेश खटीक (36,045 मतों से विजयी)

दिनेश खटीक – 99,374

योगेश वर्मा – 63,329

प्रभुदयाल बाल्मिकी – 48,951

कुसुम रालोद – 6531

किठौर सीट पर प्रत्याशियों के टोटल स्कोर

किठौर सीट के विजेता – भाजपा से सत्यवीर त्यागी (10,800 मतों से विजयी)

सत्यवीर त्यागी – 89,817

शाहिद मंजूर – 79,017

गजराज नागर – 61,915

मतलूब गौड – 6,543

सरधना सीट पर प्रत्याशियों के टोटल स्कोर

सरधना सीट के विजेता – भाजपा से संगीत सोम (21,595 मतों से विजयी)

संगीत सोम – 97,835

अतुल प्रधान – 76,240

इमरान याकूब – 57,181

वकील चौधरी – 3,971

सिवालखास सीट पर प्रत्याशियों के टोटल स्कोर

सिवालखास सीट के विजेता – भाजपा से जितेन्द्र सतवई (11,407 मतों से विजयी)

जितेन्द्र सतवई – 72,771

गुलाम मोहम्मद – 61,364

यशवीर सिंह – 44,639

नदीम चौहान – 42,479

मेरठ दक्षिण सीट पर प्रत्याशियों के टोटल स्कोर

मेरठ दक्षिण सीट के विजेता – भाजपा से सोमेन्द्र तोमर (35,395 मतों से विजयी)

सोमेन्द्र तोमर – 1,13,225

याकूब कुरैशी – 77,830

आजाद सैफी – 69,117

पप्पू गुर्जर – 5462

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story