×

BJP महिला कार्यकर्ता ने किया डांस, नाबालिग से बजवाए गए ढोल

Admin
Published on: 24 April 2016 6:34 AM GMT
BJP महिला कार्यकर्ता ने किया डांस, नाबालिग से बजवाए गए ढोल
X

कानपुरः केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा के स्वागत में नौबस्ता बाईपास पर बीजेपी महिला कार्यकर्ता ने जमकर डांस किया। कार्यकर्ताओं ने दस-दस के नोट भी लुटाए। इस मौके पर ढोल बजाने वालों में एक नाबालिग बच्चा भी था लेकिन किसी ने उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया।

क्या है पूरा मामला?

-बीजेपी महिला मंडल की अध्यक्ष पुष्पा तिवारी और कार्यकर्ताओं ने डांस किया।

-बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर नोटों की बरसात कर रहे थे।

-ढोल बजाने वालों में एक नाबालिग बच्चा था।

यह भी पढ़ें...अधिकार दिलाओ रैली से बीजेपी करेगी यूपी में चुनावी अभियान की शुरुआत

-इसकी थाप पर बीजेपी महिला नेता और कार्यकर्ता डांस कर रहे थे।

-किसी की भी नजर उस बच्चे पर नहीं गई।

-बच्चे से और तेज ढोल बजाने के लिए कहा जा रहा था।

यह भी पढ़ें...बीजेपी महिला कार्यकर्ता ने डीएसओ का पकड़ा गिरेबां, भेंट की अपनी चूड़ियां

इस संबंध में जब बीजेपी पूर्व महामंत्री शैलेंद्र शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के आने की ख़ुशी में कार्यकर्ता झूम रहे हैं। वह डांस करके अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

Admin

Admin

Next Story