×

जन्मदिन: मंत्रोच्चारण के साथ हुआ रुद्राभिषेक का पाठ, डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने जताया आभार

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कानपुर सांसद डॉ जोशी ने अपना 84 वां जन्मदिन अलग अंदाज में मनाया। इस मौके पर उन्होंने वैदिक मंत्रोचारण के साथ समस्त विधि विधान के साथ शिव रुद्राभिषेक का पाठ कराया।

zafar
Published on: 5 Jan 2017 12:52 PM GMT
जन्मदिन: मंत्रोच्चारण के साथ हुआ रुद्राभिषेक का पाठ, डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने जताया आभार
X

कानपुर: बीजेपी सांसद डॉ मुरली मनोहर जोशी ने रुद्राभिषेक और मंत्रोच्चारण के साथ अपना 84 वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर डॉ जोशी ने कार्यकर्ताओं का इस प्रकार जन्मदिन मनाने को लेकर आभार जताया।

रुद्राभिषेक के साथ जन्मदिन

-बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कानपुर सांसद डॉ जोशी ने अपना 84 वां जन्मदिन अलग अंदाज में मनाया।

-इस मौके पर उन्होंने वैदिक मंत्रोचारण के साथ समस्त विधि विधान के साथ शिव रुद्राभिषेक का पाठ कराया।

-आचार संहिता लगने के कारण डॉ जोशी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया।

-इस मौके पर इस बार शहर में उनके जन्मदिन के होर्डिंग-बैनर भी नहीं लगाये गये।

प्रसाद वितरण

-डॉ जोशी का जन्मदिन मनाने के लिये बड़ी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता और विधायक मौजूद थेl

-बीजेपी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी ने कहा कि नगर कार्यकारणी चाहती थी कि डॉ जोशी हमारे बीच जन्मदिन मनाएं।

-रुद्राभिषेक कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

-डॉ मुरली मनोहर जोशी ने अपने 83 वर्ष पूरे कर लिये और 5 जनवरी को 84वां साल शुरू हो गया।

zafar

zafar

Next Story