×

मेरठ में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां: भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली, रेकी कर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

मेरठ में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में दो बाइकसवार बदमाशों ने एक युवक को जो कि भाजपा कार्यकर्ता (BJP worker) बताया जा रहा है को गोली मार दी।

Sushil Kumar
Published on: 9 July 2022 12:13 PM GMT
BJP worker was shot in Meerut, the miscreants carried out the incident by doing recce
X

 मेरठ: भाजपा कार्यकर्ता को बदमाशों ने मारी गोली: Photo - Newstrack

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में दो बाइकसवार बदमाशों ने एक युवक को जो कि भाजपा कार्यकर्ता (BJP worker) बताया जा रहा है को गोली मार दी। शहर से सटे परतापुर थाना क्षेत्र (Partapur Police Station Area) में शनिवार दोपहर हुई इस वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर दल-बल समेत मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के इलाकों की नाकाबंदी कर हमलावर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन, हमलावर बदमाशों को पकड़ने में पुलिस कामयाब नही हो सकी।

घायल हुए युवक का नाम अमन कसाना है

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि घटना में घायल हुए युवक का नाम कुंडा गांव निवासी अमन कसाना है। बिल्डिंग मैटेरियल बेचने का काम करने वाला अमन कसाना स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता बताया जाता है। अमन कसाना की दुकान पर काम करने वाले युवक गौरव ने पुलिस को बताया कि हमलावर बदमाश जिनकी संख्या दो थी।

गोली अमन के पैर में आकर लगी

आज दोपहर मुंह पर कपड़ा लपेटकर काले रंग की पल्सर से आए थे। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पिस्टल निकालकर अमन कसाना को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली अमन के पैर में आकर लगी। जिसके बाद वह घायल हो गए। उनके घायल होते हमलवार उन्हें मरा समझ कर जिस बाइक पर आए थे उसी में बैठकर भाग निकले। घायल अमन को नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

बदमाश लंबे समय से अमन की रेकी कर रहे थे

एसपी सिटी का कहना है कि अभी तक की जांच में पता चला है कि बदमाश लंबे समय से अमन की रेकी कर रहे थे। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि घायल अमन का बयान लेने के बाद हमलावरों और घटना के कारण का पता जल सकेगा। उन्होंने जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story