Firozabad : PM मोदी का जन्मदिन BJP कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया, रक्तदान-पौधरोपण भी किया

Firozabad: फिरोजाबाद में PM नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर विधायक मनीष असीजा के नेतृत्व एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश चंद्र शर्मा की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Brajesh Rathore
Published on: 17 Sep 2022 8:07 AM GMT
Prime Minister Narendra Damodardas Modi
X
Prime Minister Narendra Damodardas Modi (image social media)

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मोत्सव पर सदर विधायक मनीष असीजा के नेतृत्व एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश चंद्र शर्मा की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित तिवारी ने किया।

इसके बाद तमाम भाजपाइयों ने बारी-बारी से रक्तदान कर पीएम मोदी की लंबी उम्र की दुआ मांगी। जिसमें सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष राकेश संखवार व युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित तिवारी ने रक्तदान कर शुरुआत की।

जिसके बाद एक-एक करके तमाम भाजपाइयों ने रक्तदान कर रक्तदान महोत्सव को सफल बनाने की अपील के साथ पीएम मोदी की लंबी उम्र की दुआ की। वही शिकोहाबाद नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन पर बृक्षारोपण व गरीब महिलाओं को किया साड़ी वितरण। नगर में एटा रोड ग्रीनपार्क होटल रेस्टोरेंट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन के अवसर पर लड्डू का वितरण किया गया। दीर्घायु की कामना की गई। बृक्षारोपण किया गया।

गरीब परिवार की महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया। पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी आतंकवाद विरोधी रहे हैं। गरीबों के सुभचिंतक हैं। गरीवों के साथ देने बाले नेताहैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रखर सिदान्त वादी नेता बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी दीर्घायु की कामना की।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story