×

योगी के मंत्री के सामने भिड़े कार्यकर्ता, सामने आया गाली गलौज का वीडियो

सीएए के समर्थन में शाहजहांपुर के खिरनी बाग राम लीला मैदान में हुई भाजपा की रैली में राज्य सभा सांसद सुरेन्द्र नगर और योगी कैबिनेट के मन्त्री सुरेश खन्ना शामिल हुए। जनसभा में भाजपा के सभी विधायकों के साथ भारी हजारों की संख्या में भीड़ इकटठा हुई।

Shivakant Shukla
Published on: 12 Jan 2020 11:26 AM GMT
योगी के मंत्री के सामने भिड़े कार्यकर्ता, सामने आया गाली गलौज का वीडियो
X

शाहजहांपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में भाजपा की विशाल जनसभा और जन जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।

सीएए के समर्थन में शाहजहांपुर के खिरनी बाग राम लीला मैदान में हुई भाजपा की रैली में राज्य सभा सांसद सुरेन्द्र नगर और योगी कैबिनेट के मन्त्री सुरेश खन्ना शामिल हुए। जनसभा में भाजपा के सभी विधायकों के साथ भारी हजारों की संख्या में भीड़ इकटठा हुई।

मन्त्री और विधायकों ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएए कानून के बारे में जनता को जागरूक किया। भाजपा की रैली में अवस्थाएं हावी रही। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के कार्यकर्ता एवं सहकारी बैंक के सभापति जीपीएस राठौर के बीच में हुई झड़प मामला गाली-गलौच तक देखने को मिला। इतना ही नहीं कार्यकर्ता आपस में भिड़ते नजर आए।

इस वीडियो के आने के बाद ये पता चला कि पार्टी के बीच चल रही अंतर कलह खुलकर सामने आई। कैबिनेट मंत्री की उपस्थिति में मुख्य अतिथि सुरेंद्र नागर की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं के बीच मामला गाली-गलौच तक पहुंच गया। कार्यकर्ता एक दूसरे का कालर पकड़कर खींचते नजर आए।

रैली में हुआ हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ता की पिटाई

रैली में हंगामा देखने को मिला। यही नहीं बीजेपी कार्यकर्ता की पिटाई भी हुई। बीजेपी नेता डीपी सिंह पर पीटने का आरोप लगा है। हैरानी की बात तो ये है कि मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना के सामने कार्यकर्ता की पिटाई हुई। बताते चलें कि डीपी सिंह पर स्वामी चिन्मयानंद से सवा करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप भी लगा है।

डीपी सिंह कोर्ट से जमानत पर छूटे हैं। पीटा गया बीजेपी कार्यकर्ता थाने शिकायत करने पहुंचा। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून सीएए को लेकर भाजपा पूरे देश में रैली हो रही है। जिसमें इस कानून को लेकर जागरूकता दी जा रही है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story