×

PM Mann Ki Baat in Banda: भाजपाइयों ने मन से सुनी पीएम के मन की बात, बूथों में डटे रहे पार्टी दिग्गज

PM Mann Ki Baat in Banda: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भाजपाइयों ने मन लगाकर सुनी। कोई न कोई पार्टी दिग्गज मौजूद रहा और कार्यकर्ता टीवी या रेडियो पर ध्यान केंद्रित किए रहे।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 29 Jan 2023 3:48 PM GMT
In Banda, BJP workers listened to PMs Mann Ki Baat, party stalwarts stood firm in the booths
X

बांदा: भाजपाइयों ने मन से सुनी पीएम के मन की बात, बूथों में डटे रहे पार्टी दिग्गज

PM Mann Ki Baat in Banda: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भाजपाइयों ने मन लगाकर सुनी। ज्यादातर बूथों में कोई न कोई पार्टी दिग्गज मौजूद रहा और कार्यकर्ता टीवी या रेडियो पर ध्यान केंद्रित किए रहे। बाद में पीएम मोदी की बातों को लोगों से साझा करने का सिलसिला आगे बढ़ा। मिल जुलकर बतियाने के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए भी मोदी के मन की बात आगे बढ़ाई गई।

भाजपा का राष्ट्रीय कार्यक्रम बताकर एडवांस में की गई थीं तैयारियां

पीएम मोदी के मन की बात को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यक्रम बताते हुए बूथों में पहले से तैयारियां की गई थीं। पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के निर्धारित बूथों उपस्थिति में दर्ज कराई। कार्यकर्ताओं और आमजनों के साथ मोदी के मन की बात सुनी।

बूथों में जमे रहे विधायक प्रकाश द्विवेदी, ओममणि वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बिसंडा मंडल के बूथ नंबर 294 में दर्शक और श्रोता समूह का नेतृत्व किया। नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने बूथ नंबर 46 में उपस्थित दर्ज कराई। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल पूरे लाव लश्कर के साथ बबेरू मंडल के बूथ नंबर 11 में जमे रहे। जबकि बबेरू नगर पंचायत चेयरमैन विजयपाल सिंह बबेरू मंडल के ही बूथ नंबर 2 में मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए।

भाजपा नेता संतोष गुप्ता और ममता मिश्रा समेत ज्यादातर पदाधिकारी दिखे एक्टिव

इसी तरह राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता ने बांदा उत्तरी मंडल के बूथ नंबर 17 में मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा बांदा उत्तरी के बूथ नंबर 18 में मौजूद रहीं।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने बांदा उत्तरी मंडल के बूथ नंबर 24, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना ने बांदा दक्षिण मंडल के बूथ नंबर 121, प्रद्युम्न नरेश आजाद ने नरैनी मंडल के बूथ नंबर 11, जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत ने बांदा दक्षिण मंडल के बूथ नंबर 75 तथा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने तिंदवारी मंडल के बूथ नंबर 239 में उपस्थित दर्ज कराई।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंदस्वरूप द्विवेदी ने साझा की मोदी के मन की बात

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कहा- 2023 के पहले मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह और पद्म पुरस्कार पाने वाले गुमनाम नायकों की बात की। उन्होंने गोवा में आयोजित अनोखे

-पर्पल फेस्ट- का जिक्र किया और बाजरा क्रांति और जैव विविधता की रक्षा के लिए भारत के प्रयासों की जानकारी दी।

- भारत का लोकतंत्र की जननी होना भारतीयों के लिए गर्व की बात

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताते हुए इस बात को भारतीयों के लिए गर्व भी बताया कि भारत लोकतंत्र की जननी है। मोदी ने कहा- लोकतंत्र हमारी रगों में है। हमारी संस्कृति में है। सदियों से यह हमारे कामकाज का भी एक अभिन्न हिस्सा रहा है। स्वभाव से हम एक लोकतांत्रिक समुदाय हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story