×

Firozabad: भाकियू भानु के अध्यक्ष का राकेश टिकैत पर हमला, कहा- ये मानव नहीं दानव है

Firozabad: आज भानुप्रताप सिंह ने राकेश टिकैत पर हमला करते हुए उन्हें मानव नहीं दानव तक कह दिया। किसानों के आंदोलन के नाम पर कांग्रेस और विदेशी फंड लेकर देश के खिलाफ कार्य कर रहे है।

Brajesh Rathore
Report Brajesh RathorePublished By Deepak Kumar
Published on: 18 May 2022 9:00 PM IST
Firozabad News In Hindi
X

भाकियू भानु के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह। 

Firozabad: भारतीय किसान यूनियन भानु (Bhartiya Kisan Union Bhanu) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु (National President Bhanu) ने दखिनारा जाते समय मैनपुरी चौराहे पर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कांग्रेस और विदेशी फंडिंग से जो आंदोलन चलाया, उससे किसान नेताओं की छवि खराब हुई है। उन्होंने कहा किसान नेताओं की छवि को जितना राकेश टिकैत ने खराब किया है, उतना आज तक किसी नेता ने नहीं किया। उन्होंने राकेश टिकैत पर गंभीर आरोप भी लगाये।

प्रदेश में बाबा की सरकार है: भानु

भानु ने कहा कि प्रदेश में बाबा की सरकार है। इस सरकार में अब माफिया, भू माफिया, खनन माफिया, शराब माफिया और गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर बुलडोजर चलेगा। किसानों की समस्याओं पर बोले कि उन्होंने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों से वार्ता कर किसानों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की है।

राकेश टिकैत पर भानु ने लगाए कई गंभीर आरोप

उन्होंने बताया कि वह एक सप्ताह प्रदेश के मंत्रियों और एक सप्ताह केंद्र सरकार (Central Government) के मंत्रियों से मिलते हैं और शेष 15 दिन अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर किसानों की समस्याओं को सुनते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा की सरकार में किसी को कोई समस्या नहीं रहेगी। राकेश टिकैत पर भानु ने कई गंभीर आरोप लगाए। उन्हें देश विरोधी तक बताया। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों ने राकेश टिकैत को छोड़ दिया है। अब वह अकेले पड़ गये हैं। शीघ्र ही सरकार का उन पर चाबुक चलेगा।

मानव नहीं दानव है राकेश टिकैत: भानु

भानुप्रताप सिंह (Bhanu Pratap Singh), महेंद्र सिंह टिकैत की भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष हुआ करते थे। भानुप्रताप महेन्द्र सिंह टिकैत के करीबी सहयोगी थे। वर्तमान में महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे राकेश टिकैत से छत्तीस का आंकड़ा है। आज भानुप्रताप सिंह ने सीमा तोड़ कर राकेश टिकैत ओर हमला बोलते हुए उन्हें मानव नही दानव तक कह दिया। किसानों के आंदोलन के नाम पर कांग्रेस और विदेशी फंड लेकर देश के खिलाफ कार्य कर रहे है। राकेश टिकैत पुलिस के सिपाही थे इतना संपत्ति कहा से आई। निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग की। भानुप्रताप सिंह ने भाकियू से निकाले जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा अन्य संगठन के नेताओं का ज़मीर जागा तो दो फाड़ करते हुए दोनो भाई संगठन से बाहर कर दिए।



Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story