×

Agra News: घर से 30 कदम दूर मिली युवक की रक्त रंजित लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में घर से 30 मीटर दूर मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक के परिजन पड़ोस की बस्ती में रहने वाले युवकों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

Rahul Singh
Published on: 15 Jan 2023 4:36 AM GMT (Updated on: 15 Jan 2023 6:05 AM GMT)
Agra News
X

मृतक की फाइल फोटो 

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में ताजगंज थाना क्षेत्र के लच्छिपुरा के रहने वाले लोगों की नींद खुली तो घर के सामने युवक की डेड बॉडी देखकर उनकी चीख निकल गई। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। शरीर से खून निकल रहा था। लोगों ने पास जाकर देखा तो पता चला कि डेडबॉडी पीओपी का काम करने वाले उनके पड़ोसी सतीश उर्फ सोनी की है। पड़ोसियों ने तुरंत सतीश उर्फ सोनी के परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सतीश उर्फ सोनी के परिजन मौके पर पहुँच गए। डेडबॉडी को उठाकर अपने घर ले गए।

पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के चाचा किशन चन्द ने भतीजे की हत्या कर शव को घर के बाहर फेंकने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में ही वृन्दावन की बगीची बस्ती है। सोनी देर रात उस बस्ती में गया था। उन्होंने बताया कि रात में सतीश उर्फ सोनी का दूसरी बस्ती के लड़कों से झगडा हुआ था। बस्ती में मारपीट भी हुई थी। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी ने नुकीली वस्तु से प्रहार कर सतीश उर्फ सोनी की हत्या की गई है।

बताया जा रहा है कि सतीश उर्फ सोनी फिलहाल घर मे अकेला रह रहा था। बीमार होने की वजह सतीश की पत्नी दो महीने पहले अपने मायके चली गई थी। मायके में रहकर अपना इलाज करवा रही है। सतीश के पिता भी इन दिनों अपनी बेटी के घर पर देवरी रोड रह रहे है। सतीश की मौत के बाद घर की महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सतीश की मौत कैसे हुई ? इस बात की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद हो पाएगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story