Agra News: आगरा में हुआ बोर्ड परीक्षा केंद्र का निर्धारण, आज शाम तक दे दें आपत्तियां

Agra News: इस संबंध में आपत्तियां 14 दिसम्बर तक स्वीकार की जाएंगी। आगरा में शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है। 2023 की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है।

Rahul Singh
Published on: 14 Dec 2022 1:43 PM GMT
Agra News
X

Agra News (Newstrack)

Agra News: आगरा के एक लाख 25 हजार छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा 176 केंद्रों पर सम्पन्न होगी। इस संबंध में आपत्तियां 14 दिसम्बर तक स्वीकार की जाएंगी। आगरा में शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है। 2023 की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा के लिए आगरा में 176 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। चार केन्द्रों का नाम सूची से हटा दिया गया है। पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए आगरा में 180 केंद्र बनाए गए थे।

इस साल बढ़ गई है छात्रों की संख्या

2030 की बोर्ड परीक्षा के लिए सवा लाख छात्रों ने फॉर्म भरा है। इस साल परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले वर्ष 1 लाख 17 हजार छात्र-छात्राएं आगरा से बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे। लेकिन इस बार हाईस्कूल और इंटर के छात्रों की संख्या बढ़कर सवा लाख पर पहुंच गई है। इस वर्ष आगरा के 125000 छात्र छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

केंद्र संस्थापकों को दिए गए हैं व्यवस्थाएं सही रखने के निर्देश

जिन भी स्कूलों को बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। अधिकारियों ने वहां पर व्यवस्थाएं सही रखने के निर्देश जारी किए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ वॉइस रिकॉर्डर चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।

केंद्र के चारों तरफ बाउंड्री वॉल होना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर अग्निशमन उपकरण होना भी अनिवार्य है। छात्र छात्राओं के लिए टॉयलेट की पूरी व्यवस्था भी केंद्र के अंदर होनी चाहिए। सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं है या नहीं अधिकारी इसके लिए निरीक्षण भी कर रहे हैं।

14 दिसंबर तक स्वीकार की जाएंगी आपत्तियां

परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने के साथ ही सभी केंद्र संचालकों को आपत्ति लगाने के लिए 14 दिसंबर तक का समय दिया गया है। 14 दिसंबर तक आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story