×

Banda Boat Accident: यमुना नदी में नाव डूबी, 20 के मरने की आशंका 15 तैर कर बाहर आए, योगी के बचाव के निर्देश

Banda Boat Accident: बांदा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। दरअसल, यमुना नदी में एक नाव डूब गई। इस हादसे में 20 लोगों के मरने की आशंका है।

Anwar Raza
Report Anwar Raza
Published on: 11 Aug 2022 11:38 AM GMT (Updated on: 11 Aug 2022 6:04 PM GMT)
X

यमुना नदी में एक नाव डूबी

Click the Play button to listen to article

Banda Boat Accident: बांदा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। दरअसल, यमुना नदी में एक नाव डूब गई। ये हादसा मर्का थाना में हुआ. जब नौका से नदी को पार कर रहे थे। इस हादसे में 20 लोगों के मरने की आशंका है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाव हादसे को लेकर जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और प्रशासन पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि ये नाव बांदा से फतेहपुर जा रही थी। अब तक दो लोगों की मौत की खबर मिल रही है. जिला प्रशासन के आलाधिकारी मोके पर पहुंचे।

तेज हवा में पतवार टूटने से डूबी नाव, 20 लोगों के मरने की आशंका

उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में यमुना नदी में नाव डूबने की बड़ी दुर्घटना तेज हवाएं चलने और नदी की लहरों में नाव को आगे बढ़ाते समय अचानक नाविक की पतवार टूट गई। जिससे नदी की तेज धारा में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव में दुर्घटना के समय 40 से अधिक लोग सवार थे। इनमें से 15 लोग तैर कर बाहर आ गए, जबकि दो महिलाएं और एक बच्ची की लाश नदी के किनारे आ गई। जबकि गोताखोरों व ग्रामीणों ने 15 लोगों को जीवित बचा लिया है। पुलिस के मुताबिक अभी भी 17 लोग लापता हैं। इस तरह लगभग 20 लोगों के मरने की आशंका है।

जनपद बांदा का मरका गांव नदी के किनारे यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है। यहां से फतेहपुर आने जाने के लिए लोग नाव का सहारा लेते हैं। गुरुवार को फतेहपुर की तरफ से आ रही 40 से अधिक सवारियों के अलावा इसमें 15 मोटरसाइकिलें भी रखी हुई थी। नाव यमुना नदी के बीच धारा में थी तभी तेज हवाओं के चलते नाविक की पतवार अचानक टूट गई। जिससे नदी की लहरों में नाव लहराने लगी और अनियंत्रित होकर नदी में समा गई।

यह घटना गुरुवार को लगभग 3 बजे हुई। इस घटना की जानकारी जैसे ही मरका के ग्रामीणों को हुई तो वहां बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। गोताखोरों ने पानी में डूब रहे लोगों को बचाने का प्रयास किया। इस बीच दो महिलाओं और एक बच्ची की लाश पानी में बहते हुए नदी के किनारे आ गई और कई लोग तैर कर बाहर आने में सफल हो गए। नाव में कितने लोग सवार थे स्थिति अभी तक साफ नहीं हो सकी है।

इधर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि दुर्घटना के बाद 15 लोगों को बचा लिया गया है और तीन लोगों की लाशें बरामद हो गई है। जबकि 17 लोग अभी भी लापता हैं। जिन लोगों को रेस्क्यू करके बचाया गया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत सामान्य है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमों को बुलाया गया है। साथ ही नदी के किनारे लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि रात में भी राहत और बचाव कार्य के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।घटनास्थल पर डीआईजी, कमिश्नर, जिलाधिकारी अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि मौजूद है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story