×

निकाय चुनाव: 24 जिलों में आज होगी वोटिंग, 1 करोड़ से ज्यादा लोग करेंगे मतदान

By
Published on: 22 Nov 2017 5:10 AM GMT
निकाय चुनाव: 24 जिलों में आज होगी वोटिंग, 1 करोड़ से ज्यादा लोग करेंगे मतदान
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। एक तरफ जहां कांग्रेस जीत की जद्दोजहद में लगी हुई है, वहीं बीजेपी को पूरा भरोसा है कि जीत उसी की होगी। उनका विकास एजेंडा उन्हें जीत हासिल करवाएगा।

यह भी पढ़ें: पद्मावती विवाद: योगी बोले- भंसाली और दीपिका हैं सजा के लायक

पांच नगर निगम में है वोटिंग

निकाय चुनाव के पहले चरण में 24 जिलों के 5 नगर निगमों के लिए वोटिंग होगी, जिनमें गोरखपुर, आगरा, मेरठ, कानपुर और अयोध्या में मेयर पद के लिए चुनाव है। बताया जा रहा है कि इनमें से 4 पर बीजेपी का कब्जा है।

यह भी पढ़ें: अलका लांबा ने योगी को बताया ‘जाहिल’, कहा- माला लेकर हिमालय चले जाएं

71 नगर पालिका में भी वोटिंग

इसके साथही नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए भी वोटिंग होगी, जिनमें 71 नगर पालिका परिषद और 154 नगर पंचायतों समेत निकायों में चुनाव होगा। नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में 901 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। वोटिंग के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

किन-किन जिलों में होगा मतदान

शामली, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, बदायूं, हाथरस, कासगंज, आगरा, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, फैजाबाद, अमेठी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, सोनभद्र में आज मतदान होना है।

कितने लोग करेंगे मतदान

निकाय चुनाव के पहले चरण में लगभग 1,09,26,972 वोटर्स 26,314 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे 15,997 पुरुष और 10,317 महिला प्रत्याशियों की किस्मत EVM और मतपेटी में बंद होगी। पहले चरण के लिए 3731 मतदान केंद्र और 11683 बूथ बनाए गए हैं।

कब है दूसरे और तीसरे चरण का मतदान

निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 नवंबर को होना है जबकि तीसरा 29 नवंबर को होगा। इन चुनावों के नतीजे 1 दिसंबर को आएंगे।

इन 16 नगर निगमों के लिए तीनों चरणों में होगी वोटिंग

अलीगढ़ नगर निगम, आगरा नगर निगम, इलाहाबाद नगर निगम, अयोध्या नगर निगम, मथुरा-वृंदावन नगर निगम, झांसी नगर निगम, कानपुर नगर निगम, लखनऊ नगर निगम, वाराणसी नगर निगम, उन्नाव नगर निगम, मेरठ नगर निगम, गाजियाबाद नगर निगम, बरेली नगर निगम, गोरखपुर नगर निगम, सहारनपुर नगर निगम, मुरादाबाद नगर निगम

Next Story