×

धमाका से दहला था लखनऊ: आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार, LU में की थी बमबाजी

पकड़ा गया आरोपी लखनऊ विश्वविद्यालय का B.Com का छात्र है। कुछ दिनों पहले शराब की दुकान पर हुए विवाद को लेकर ये बमबाजी हुई थी। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया मुख्य आरोपी राम अचल यादव लोगों को सुतली बम सप्लाई करता था।

SK Gautam
Published on: 20 Jan 2021 10:50 AM GMT
धमाका से दहला था लखनऊ: आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार, LU में की थी बमबाजी
X
धमाका से दहला था लखनऊ: आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार, LU में की थी बमबाजी

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय के सुभाष छात्रावास के बाहर हुए धमाके के आरोपीयों में से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मौके से बम के हिस्से बरामद किए थे। पुलिस ने तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि 50 हजार की रंगदारी न मिलने पर आरोपी ने बमबारी की घटना को अंजाम दिया था।

लखनऊ विश्वविद्यालय में हुई थी बमबाजी

लखनऊ विश्वविद्यालय में यह घटना बीते सप्ताह हुई थी इस बारे में प्रॉक्टर प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि घटना शाम करीब पांच हुई थी। विश्वविद्यालय के वॉलीबॉल कोर्ट के पास बम की आवाज आई। इस दौरान तीन युवकों को बम फोड़ का भागते हुए देखा गया। अचानक हुए धमाकों से छात्रों में दहशत फैल गई थी।

आरोपी लखनऊ विश्वविद्यालय का B.Com का छात्र

पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ यूनिवर्सिटी में काम कराने वाले ठेकेदार से 50 हजार की रंगदारी न मिलने पर आरोपी ने बमबाजी की थी। पकड़ा गया बदमाश अपने साथियों के साथ सुभाष हॉस्टल व आईटी चौराहे पर भी बमबाजी कर दहशत फैलाई थी। पकड़ा गया आरोपी लखनऊ विश्वविद्यालय का B.Com का छात्र है। कुछ दिनों पहले शराब की दुकान पर हुए विवाद को लेकर ये बमबाजी हुई थी। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया मुख्य आरोपी राम अचल यादव लोगों को सुतली बम सप्लाई करता था।

lucknow university-2

तीन युवकों को बम फोड़ का भागते हुए देखा गया

प्रॉक्टर ने बताया कि वह बाहर निकले तो दो बाइकों पर तीन युवक भाग रहे थे। इस पर उन्होंने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। उसके बाद तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

ये भी देखें: रायबरेली: तांडव के खिलाफ भड़की आग, भाजपाईयों ने फूंका पुतला और दिया पत्र

एडीसीपी उत्तरी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ लड़कों में विवाद हुआ था जिसमें पटाखा बम किसी ने फोड़ दिया था। कोई घायल नहीं हुआ है। उधर इस पूरी घटना को लखनऊ विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य की टेंडरिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story