×

250 रुपए के लिए की लड़के की पिटाई, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

By
Published on: 30 Aug 2016 10:19 AM
250 रुपए के लिए की लड़के की पिटाई, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
X
boys beating employees department of naaptol meerut

मेरठः लड़को के एक ग्रुप ने मात्र 250 रूपए के लेन-देन को लेकर नापतोल विभाग में काम करने वाले लड़के की पिटाई कर दी। घायल लड़के को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालात चिंताजनक बनी हुई है। ये सारी वारदात यहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को सीडी देने के बाद भी ना तो केस दर्ज किया गया औऱ ना ही कोई कार्रवाई की गई है।

250 रुपए के लिए की पिटाई

शास्त्री नगर निवासी राजेंद्र सिंह का बड़ा बेटा संदीप कुमार नापतोल विभाग में संविदा पर नौकरी करता है। दो दिन पहले वो सुबह के समय नौकरी पर जा रहा था तभी रास्ते में कुछ लड़को ने संदीप को पहले रोका उसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। संदीप के पिता का कहना है कि विवाद 250 रूपए के लेनदेन का था। इसको लेकर लड़को ने संदीप पर हमला किया।

क्या कहते हैं परिजन?

संदीप के परिवार के लोगों का कहना है कि उसके सर में गम्भीर चोट आई है जिस से उसकी हालात लगातार गिर रही है। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है। इसकी सीडी पुलिस को दे दी है लेकिन पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई भी नहीं की।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!