×

Brahma Kamal: रिटायर्ड IPS बृज लाल के बागीचे मे दिखा साल में एक बार खिलने वाला अनोखा फूल

Brahma Kamal:साल में एक बार खिलने वाला ब्रह्म कमल रिटायर्ड IPS बृज लाल के घर के गार्डन में लगे गमले में खिलाता हुआ दिखा।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 7 Jun 2021 6:22 AM GMT
brahma kamal flower
X

ब्रह्म कमल 

Brahma Kamal: ब्रह्म कमल, साल में एक बार खिलने वाला फूल (Brahma Kamal Blooms Once in a Year)। साल में एक बार खिलने वाला यह फूल मात्र 4 से 5 घंटों के लिए खिलता है। इसकी खेती ज्यादातर उत्तराखंड जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में होती है, लेकिन अब लोग अपने घर के गमले में भी उगाना शुरू दिया है। ये फूल अगस्त और सितंबर के महीनों में खिलते है। कुछ ऐसा ही नजारा लखनऊ के रिटायर्ड आईपीएस बृज लाल (Brij Lal) के घर में भी देखने को मिला है। उनके घर के गार्डेन में ब्रह्म कमल खिले हुए थे। जिसकी एक झलक उन्होंने न्यूज ट्रैक (News Track) के साथ शेयर किया है।

बृज लाल (Brij Lal) ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है, "हमारे गार्डेन में खिले ब्रह्म कमल। आज तीन फूल खिले है। मौसम अति गर्म होने के कारण यह पुष्प रात्रि 11.30 तक पूरी तरह नहीं खिल पाये हैं, अन्यथा शाम 6-7 बजे से खिलना शुरू हो जाते है और रात्रि 9 बजे तक पूरी तरह खिल जाते है। आज 6 मई 2021 को मैंने रात्रि 11.30 बजे वीडीयो बनाया है, परंतु अब भी गर्मी के कारण पूरी तरह नहीं खिल पाया है। गर्मी के कारण ही दो अन्य पुष्पों की डंठल लटक गये है, जब कि इसे पूरी तरह तना होना चाहिये था। मेरा शौभाग्य है कि विपरीत मौसम में भी मेरे यहाँ ब्रह्मकमल खिले जो भगवान शिव को बहुत पसंद है। ॐ नमः शिवाय ।"

बताते चलें कि ब्रह्म कमल (Brahma Kamal) की सबसे ज्यादा खेती उत्तराखंड में होती है। राज्य के ब्रजगंगा, चिफला, पिण्डारी, हेमकुण्ड, रूपकुंड, फूलों की घाटी और केदारनाथ में सबसे ज्यादा पाया जाता है। इन क्षेत्रों को कई नामों से भी संबोधित किया है जैसे- कश्मीर में गलगल, हिमाचल में दूधाफूल।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story