×

Holi 2023: ब्रज में होली की धूम: वृंदावन में विदेशी भक्तों ने खेली फूलों की होली, भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

Holi 2023: ब्रज में होली की धूम मची हुई है। क्या आम क्या खास हर कोई भगवान राधा कृष्ण के प्रेम स्वरूप खेली जाने वाली इस होली के रंग में रंगना चाहता है।

Mathura Bharti
Published on: 4 March 2023 4:06 PM GMT (Updated on: 4 March 2023 4:13 PM GMT)
X

 मथुरा: ब्रज में होली की धूम: वृंदावन में विदेशी भक्तों ने खेली फूलों की होली, भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

Holi 2023: ब्रज में होली की धूम मची हुई है। क्या आम क्या खास हर कोई भगवान राधा कृष्ण के प्रेम स्वरूप खेली जाने वाली इस होली के रंग में रंगना चाहता है। होली की इस मस्ती में विदेशी श्रद्धालु भी खुद को डूबने से नहीं रोक पाए। विदेशी भक्तों ने वृंदावन में जमकर फूलों की होली खेली और धमाल मचाया।

जर्मनी के महाराज के नेतृत्व में भक्तों ने खेली होली

श्री कृष्ण की लीला स्थली वृंदावन में होली पर्व की धूम मची हुई है । श्रीधाम वृंदावन में विदेशी कृष्ण भक्तों ने फूलों की होली से समा बांध दिया। जर्मनी के रहने वाले स्वामी विश्वानंद महाराज ने अपने हजारों विदेशी कृष्ण भक्तों को साथ लेकर फूलों की होली खेली । जिसकी अलौकिक छटा देखते बन रही थी।

भक्ति मार्ग के कहे जाते हैं स्वामी विश्वानंद संस्थापक

ब्रज मंडल में होली पर्व का अपना अलग ही विशेष महत्व है। स्वामी विश्वानंद महाराज के विभिन्न देशों में हजारों अनुयाई हैं। स्वामी विश्वानंद महाराज को मॉरीशस में हिंदू गुरु के नाम से जाना जाता है और वह भक्ति मार्ग के संस्थापक कहे जाते हैं।

2014 से आ रहे ब्रज

स्वामी विश्वानन्द महाराज वर्ष में एक बार ही होली के अवसर पर श्री धाम वृंदावन पधारते हैं। पहली बार वह 2014 में श्री धाम वृंदावन आए थे। मूल रूप से भारत के रहने वाले स्वामी विश्वानंद वर्षों से जर्मनी में आश्रम बनाकर रह रहे हैं और भक्ति का प्रचार कर रहे हैं।

32 देशों के भक्तों ने खेली फूलों की होली

वृंदावन के कीकी नगला के समीप स्थित एक साइट पर आयोजित फूलों की होली खेलने के लिए अमेरिका, जापान,इंग्लैंड,रसिया,यूक्रेन सहित विभिन्न देशों से बड़ी संख्या में विदेशी कृष्ण भक्तों ने अपने गुरु विश्वानंद महाराज के साथ शामिल हुए। भक्तों ने फूलों की होली खेल कर पूरे वातावरण को होली की मस्ती में सराबोर कर दिया। इस होली में 32 देशों से आए हजारों कृष्ण भक्त शामिल हुए।

होली के गीतों पर जमकर थिरके सैलानी

होली के भजन एवं फूलों की होली के साथ विदेशी कृष्ण भक्त बृज की माटी में रंगते नजर आए। फूलों की होली एव होली रसिया गीतों पर विदेशी कृष्ण भक्त खुद को आनंदित महसूस कर रहे थे। इस दौरान सैलानियों ने होली के भजनों पर जमकर डांस किया और फूल उड़ाकर एवं एक दूसरे पर डालकर खूब होली खेली।

अतिथियों का किया स्वागत

वृंदावन की पवित्र भूमि में स्थित रामा फार्म पर श्री श्री इंफ्रा डवलर्स के सौजन्य से आयोजित होली महोत्सव की अनुपम छटा देखते ही बन रही थी। जहां एक तरफ देसी कृष्ण भक्त होली की मस्ती में सराबोर हैं वहीं दूसरी तरफ विदेशी कृष्ण भक्तों के साथ महाराज विश्वानंद भी फूलों की होली खेलते नजर आए। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से श्री श्री इंफ्रा डवलपर्स के डायरेक्टर मनमोहन गौतम एवं राहुल पांडेय ने अतिथियों का पटका और माला पहनाकर स्वागत किया । विदेशी कृष्ण भक्तों की फूलों की होली से समूचा माहौल होली के रंगों में सराबोर हो गया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story