×

Agra Crime News: सपा प्रदेश सचिव के घर से छह जुआरियों को दबोचा, दो लाख से अधिक रुपए बरामद

पुलिस ने सपा नेता के घर से छह जुआरियों को पकड़ा है, उनके पास से पुलिस ने दो लाख सात हजार रुपए भी बरामद किए।

Deepak Raj
Published By Deepak Raj
Published on: 21 July 2021 4:48 PM GMT (Updated on: 21 July 2021 5:09 PM GMT)
Symbolic picture taken from social media
X
प्रतीकात्मक तस्वीर ( फोटो-सोशल मीडिया)

Agra Crime News: जिले में बढ़ते जुए के धंधे को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त नजर आ रही है। पुलिस ने बीते कई दिनों से लगातार छापेमारी कर रही है। जिसमें शहर में अवैध शराब की फैक्ट्रिया, अवैध असलहा का निर्माण व जुए के अड्डों पर लगातार छापे मार कर कई लोगों को गिरफ्तार किया है। माना गया है की इन्ही सब कारणों से लोगों में अपराध करने की प्रवृति दिमाग में आती है। लोग बैठ कर जुए में पैसे हारते हैं और उस पैसे की भरपाई के लिए किसी को लूटते हैं तो किसी के यहां चोरी करते हैं।



प्रतीकात्मक तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है


छापा मारकर छह जुआरियों को दोबोच लिया

आपको बता दें की आईजी और एसएसपी के निर्देश पर चलाये जा रहे ऑपेरशन शिकंजा के तहत शाहगंज पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने सपा के प्रदेश सचिव के घर के पास अर्जुन नगर मे रहने वाले नज़दीकी रिश्तेदार ब्रजमोहन यादव के घर चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारकर छह जुआरियों को दोबोच लिया। उनके कब्जे से दो लाख सात हजार रुपये बरामद कर लिए। इसके अलावा चरस-गांजा बेचकर नशे का अवैध कारोबार करने वाले नशे का सरगना राजू के दो गुर्गे भी पकड़ लिए।

इंस्पेक्टर शाहगंज सत्येंद्र राघव ने बताया कि शाहगंज क्षेत्र अर्जुन नगर में लंबे समय से ब्रजमोहन यादव द्वारा मकान में जुए के फड़ लगवाए जा रहे थे। इसके बाद उन्होंने चौकी इंचार्ज सराय ख्वाजा अवनीत मान ने छापा मारकर मौके से छह जुआरी दबोच लिए। उनके कब्जे से पुलिस ने दो लाख सात हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पकड़े गए जुआरियों में चर्चित जारी सुनील भाई हाथ लगा है। वह फाइव स्टार होटलों में भी जुए की बाजी लगवाता था।

ब्रजमोहन यादव द्वारा मकान में जुए के फड़ लगवाए जा रहे थे

इसके बाद पुलिस के रडार पर शहर के कई और जुआरी भी आ गए हैं। पकड़े गए जुआरियों में दीपक, सुनील, मुंशी, दिलशेर, राजेश, हरि बंसल हैं। इससे पूर्व पुलिस ने नशे का अवैध कारोबार करने वाले डिम्पी, राजू और कुलड़ी को भाई चरस और गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story