×

Agra Crime News: प्रेम विवाह रचाने वाली युवती की फंदे से लटकी मिली लाश, मचा बवाल

अल्पसंख्यक समुदाया के युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती की फांसी के फंदे से लटकती मिली लाश

Rahul Singh
Published on: 12 Nov 2021 6:45 PM GMT
bawaal
X

लड़की की मौत बवाल, मौके पर पहुंची पुलिस (फोटो-न्यूजट्रैक)

Agra Crime News: प्रेम के प्रतीक की नगरी में अल्पसंख्यक समुदाय (Minority community) के युवक के साथ प्रेम विवाह रचाने वाली एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत (yuvati ki fande se latki mili laash) हो गई। युवती की मौत के बाद हड़कंप मच गया। युवती के परिजन और भाजपा के नेता मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल बिगड़ गया। हंगामा होने लगा, पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। दुकानों के शटर गिरने लगे। लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। पथराव और फायरिंग होने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हालात को संभाल लिया।

मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के चिल्ली पाड़ा का है। बताया जा रहा है कि अल्पसंख्यक समुदाय (Minority community) के युवक फहीम ने कुछ महीने पहले वर्षा नाम की युवती से प्रेम विवाह (love marriage) किया था। दोनों घर से भाग गए थे। कुछ दिन पहले फहीम वर्षा के साथ शाहगंज चिल्ली पाड़ा में रहने आया था।


आज वर्षा की डेड बॉडी घर में फांसी के फंदे पर लटकी (yuvati ki fande se latki mili laash) मिली। सूचना मिलते ही हंगामा मच गया। फहीम मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वर्षा के शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। एसएसपी आगरा का कहना है कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

लड़की के मरने के बाद भाजपा नेता और लड़की पक्ष वालों के पहुंचने से शहर का माहौल बिगड़ने का खतरा उत्पन्न हो गया, लेकिन पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला। इस दौरान फायरिंग और पथराव की बात भी कही जा रही है, जिसे लेकर भगद़ड़ मच गई और दुकानों के शटर गिर गए। कुछ ही देर में सन्नाटा छा गया। हालांकि बाद में पुलिस ने आकर स्थिति को सम्हाल लिया। युवक फहीम की तलाश की जा रही है, उसके आने पर ही पता चलेगा कि युवती की हत्या हुई है या फिर उसने आत्महत्या की है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story