×

Agra News: बदला जाएगा आजम खां मार्ग का भी नाम, नगर निगम की बैठक में प्रस्ताव को मिली मंजूरी

आगरा नगर निगम ने सड़कों के नाम को बदलने के प्रस्ताव का दी मंजूरी...

Rahul Singh
Published on: 27 Sep 2021 5:21 PM GMT (Updated on: 27 Sep 2021 6:07 PM GMT)
Agra
X

आगरा की फाइल तस्वीर (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Agra News: आगरा में कई मार्गों और कांजी हाउस के नामों को बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम (Nagar Nigam) की कार्यकारिणी की बैठक में इस तरह के प्रस्ताव को मजूरी दे दी गई है। इसमें आगरा के आजम खां मार्ग (Azam Khan Marg) का भी नाम बदला जाएगा। अब यह मार्ग हिंदूवादी नेता स्व. अशोक सिंघल के नाम से जाना जाएगा। इसी कड़ी में कहरई मोड़ मार्ग का नाम बदलकर शहीद कौशल कुमार रावत मार्ग किया जाएगा। जबकि शास्त्रीपुरम चौराहे का नाम बदलकर भगवान चित्रगुप्त के नाम पर किया जाएगा। इसी क्रम में राजा मंडी किदवई पार्क पोस्ट ऑफिस मार्ग अब तात्या टोपे में नाम से जाना जाएगा।


इसी के साथ ही यहां का कांजी हाउस का नाम भी बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मवेशी ग्रह किया जाएगा। स्व. सत्यप्रकाश विकल्प चौक के नाम से अब सुल्तानगंज चौराहा जाना जाएगा। मधु नगर चौराहे का नया नाम महाराजा सूरजमल चौक होगा। वहीं जाटव महापंचायत के सरपंच रहे स्व. देवीप्रसाद आजाद के नाम पर मार्ग का नाम होगा। बता दें कि 16 अधिवेशन की बैठक में नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ये सभी नाम बदल दिए जाएंगे।


गौरतलब है कि प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद शहरों से लेकर स्थानों तक के नाम बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। योगी सरकार का मानना है कि जो हमारी धरोहर है और जो लोग हमारे देश के गौरव हैं उनके नाम पर शहरों व स्थानों का नाम करण किया जाए। आताताइयों के नाम पर सड़क व शहर का नाम रखा जाना सरकार को गवारा नहीं है।


इसीलिए फैजाबाद, इलाहाबाद सहित कई शहरों के नाम अब तक बदले जा चुके हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी स्थान है जिनका नाम कागजों में तो बदल दिया गया पर वास्तविकता में उसकी पहचान आज भी उसके पुराने नाम से है। इसमें से एक नाम राजधानी लखनऊ के हजरतगंज का है। जिसका नाम बहुत पहले बदलकर अटल चौक कर दिया गया था, लेकिन उसकी पहचान आज भी हजरतगंज के नाम से है।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story