×

Agra News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांव-गांव में तिरंगा फहराएगी ABVP, शहर में 300 स्थानों पर होंगे कार्यक्रम

स्वाधीनता के अमृत वर्ष में प्रवेश करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की देश भर की इकाई 1,28,335 स्थानों पर ध्वज फहराएगी। इसी क्रम में आगरा महानगर में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता 300 स्थानों पर ध्वज फहराएंगे।

Rahul Singh
Report Rahul SinghPublished By Ashiki
Published on: 11 Aug 2021 5:32 PM GMT
All India Student Council
X

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद

आगरा: स्वाधीनता के अमृत वर्ष में प्रवेश करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की देश भर की इकाई 1,28,335 स्थानों पर ध्वज फहराएगी। इसी क्रम में आगरा महानगर में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता 300 स्थानों पर ध्वज फहराएंगे।

देश की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने देश में राष्ट्रीय भाव को जन जन तक पहुंचाने के लिए ''एक गांव - एक तिरंगा'' अभियान का आगाज किया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक देशवासी के अंदर राष्ट्रीयता पर स्वाभिमान जगाने की होगी। ताकि वो देश की आंतरिक अखंडता में प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष अपना योगदान दे सकें।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा महानगर प्रत्येक बस्ती तक राष्ट्रीयता की अलख जगाने के लिए मिशन तिरंगा अभियान द्वारा बस्ती-बस्ती तक 15 अगस्त को तिरंगा फहराने का कार्य करेगा। प्रत्येक बस्ती में कार्यकर्ता राष्ट्रीयता के प्रचार व सम्पोषण के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।


अभाविप आगरा महानगर अध्यक्ष डॉ बी के अग्रवाल ने बताया कि कार्यकर्ता इस अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के सदस्यों और भारत- पाक, भारत-चीन युद्धों में विशेष योगदान देने वाले सैनिकों और उनके परिवार वालों से एक विशेष संवाद स्थापित करेंगे। राष्ट्र भक्तों को स्थानीय जनमानस में राष्ट्रीयता संचार की भावना जगाने के अभियान में शामिल किया जाएगा। इसी के साथ विशेष स्थानीय व्यक्ति जिनका इतिहास में विवरण नहीं है। उनके योगदान को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जनमानस तक पहुंचाएगा।

विभाग संगठन मंत्री नितिन माहेश्वरी ने बताया इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा लिखित ग्रंथों, आलेखों व ध्येय वाक्यों को संकलित किया जाएगा। वरिष्ठ व बुजुर्ग लोगों के साथ स्वतंत्रता दिवस की स्मृतियों का संग्रहण व वर्तमान समय में उनके विचारों से रूबरू होगें। प्रथम स्वतंत्रता दिवस की विशेष वस्तुओं की फोटोग्राफी व उनका रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा।

अभियान की श्रृंखला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा महानगर के 5 नगर इकाइयों, 3 कॉलेज इकाइयों के कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए नगर स्तर तक समितियों का गठन किया गया है। जो बस्ती बस्ती झंडारोहण की योजना को मूर्तरूप देंगे।

Ashiki

Ashiki

Next Story