×

Agra News: लाखों के पिंक टॉयलेट बने शोपीस, नगर निगम ने इसकी देख रेख का जिम्मा निजी कंपनी को दिया

Agra News: आगरा में नगर निगम द्वारा बनवाये गए पिंक टॉयलेट शोपीस बन गए है। इन टॉयलेट को बनाने में नगर निगम ने 65 लाख का खर्चा किया।

Rahul Singh
Report Rahul SinghPublished By Divyanshu Rao
Published on: 11 Aug 2021 9:27 AM GMT (Updated on: 11 Aug 2021 10:18 AM GMT)
Agra news
X
पिंक टॉयलेट बने शोपीस 

Agra News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले में नगर निगम द्वारा बनवाये गए पिंक टॉयलेट शोपीस बन गए है। इन टॉयलेट को बनाने में नगर निगम ने 65 लाख का खर्चा किया। लेकिन सालों बीत जाने के बाद भी हालत नहीं सुधर पाए हैं। अब नगर निगम ने पिंक टॉयलेट की देख रेख का जिम्मा निजी कंपनी को दे दिया है।

लेकिन इसके बाद भी न तो पिंक टॉयलेट के हालात सुधर पाए हैं। ना ही यहां पर पानी की टंकी और सीवर कनेक्शन पूरी तरह हो पाए हैं। दिखावे के लिए यहां पर निजी कंपनी का कर्मचारी जरूर तैनात रहता है। लेकिन महिलाओं के लिए यह पिंक टॉयलेट किसी काम की नहीं है।

राजा मंडी चौराहे पर शोपीस बन चुका है पिंक टॉयलेट

शहर की लाइफलाइन एमजी रोड के राजा मंडी चौराहे पर करीब 4 साल पहले पिंक टॉयलेट का निर्माण किया गया था। निर्माण के कुछ दिन तक तो पिंक टॉयलेट चालू रहे हैं। लेकिन इसके बाद से पिंक टॉयलेट शो पीस पड़े बंद पड़े हैं। राजा मंडी चौराहा ही नहीं भगवान टॉकीज, सुलतानगंज की पुलिया, यूनिवर्सिटी चौराहा और संजय प्लेस में पिंक टॉयलेट बनाए गए थे। लेकिन अब यह सभी पिंक टॉयलेट शोपीस बने पड़े हैं। महिलाओं के किसी काम के नहीं हैं। नगर निगम के अधिकारी भी हालातों से अनजान नहीं हैं। लेकिन हालातों में अब तक बड़ा सुधार नहीं हो पाया है ।

पिंक टॉयलेट

नगर आयुक्त ने मामले का संज्ञान लिया

नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुण्डे ने पूरे मामले पर संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि इन टॉयलेट की देखरेख का जिम्मा सुलभ इंटरनेशनल कंपनी को सौंप दिया गया है। सुलभ इंटरनेशनल कंपनी के कर्मचारी पिंक टॉयलेट पर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेंगे। इसके लिए नगर निगम द्वारा पूरा भुगतान भी किया जा रहा है ।

पिंक टॉयलेट के सवाल पर महिलाओं ने दिखाई नाराजगी

पिंक टॉयलेट को लेकर पूछे गए सवाल में शहर की महिलाओं में जबरदस्त नाराजगी नजर आई। महिला रेखा ने कहा कि पिंक महज दिखावे के लिए बनाए गए है। महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट किसी काम के नहीं है। कभी टॉयलेट में पानी नहीं आता है । तो कभी गंदगी रहती है। उन्होंने कहा कि पिंक टॉयलेट किसी काम के नहीं है ।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story