×

Agra News: दीपावली से पहले फिर मुठभेड़, इनामी बदमाश बावरिया पकड़ाया, पैर में लगी गोली से जमीन पर गिरा

Agra News: पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश अमित बाबरिया घायल

Rahul Singh
Published on: 1 Nov 2021 6:03 AM GMT
police encounter
X

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश (फोटो-न्यूजट्रैक)

Agra News: दीपावली त्योहार (Diwali Festival) में किसी तरह की खलल न होने पाए इसके लिए पुलिस काफी सतर्क हो गई है। हर संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है, जिसके चलते मुठभेड़ (police encounter) की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। वहीं आगरा में पुलिस और 20 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ (police encounter) हो गई। दोनों तरफ से दनादन गोलिया चलीं। इस दौरान पुलिस की गोली इनामी बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात 20 हजार का इनामी बदमाश अमित बाबरिया (Amit Babaria) संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में आगरा आया हुआ था।

जानकारी होने पर पुलिस ने पोइया घाट रोड पर बदमाश अमित बावरिया (Amit Babaria) की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही इनामी बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास करने लगा। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बदमाश पर गोलियां (police encounter) चलाई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर गोली चली। इसी बीच पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी। बदमाश अमित बावरिया (Amit Babaria) घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बदमाश अमित बाबरिया (Amit Babaria) पर ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।


आरोपी ने 20 से ज्यादा आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। बदमाश अमित बावरिया (Amit Babaria) का पिता ओमवीर बावरिया गैंग का सरगना था। अब अमित बाबरिया पूरे गैंग को संचालित कर रहा था। वह अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपी अमित बावरिया (Amit Babaria) अछनेरा थाने से वांछित था। आरोपी के खिलाफ लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी आगरा ने बताया कि आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और स्विफ्ट कार बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story