Agra News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी व बेटे से 48 लाख रुपये की ठगी, दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट

Agra News :रिटायर्ड पुलिसकर्मी जालिम सिंह का आरोप है कि टोल प्लाजा में पार्टनर बनाने के नाम पर एक व्यक्ति ने उनके पुत्र से 48 लाख रुपए की ठगी कर ली है।

Rahul Singh
Report Rahul SinghPublished By Shraddha
Published on: 19 Oct 2021 11:17 AM GMT (Updated on: 19 Oct 2021 2:02 PM GMT)
Agra News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी व बेटे से 48 लाख रुपये की ठगी, दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
X
ठगी के प्रतिकात्मक फोटो- सोशल मीडिया

Agra News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी और उनके पुत्र से 48 लाख रुपए की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। एसएसपी कार्यालय पर मामले की शिकायत लेकर पहुंचे रिटायर्ड पुलिसकर्मी (Retired Policeman) जालिम सिंह (Jalim Singh) का आरोप है कि टोल प्लाजा में पार्टनर बनाने के नाम पर रामअवतार नाम के व्यक्ति ने उनके पुत्र से 48 लाख रुपए की ठगी कर ली है। एसएसपी ने उनकी फरियाद सुनकर मामले की पुलिस जांच शुरू करा दी है।

जालिम सिंह ने बताया कि उनका बेटा राजकुमार बेरोजगार है। वर्ष 2013 में उनके बेटे राजकुमार की मुलाकात रामअवतार नाम के व्यक्ति से हुई। रामअवतार ने खुद को टोल प्लाजा में अधिकारी बताया। उनके बेटे से दोस्ती कर ली। रामअवतार ने उन्हें झांसा दिया कि वह टोल में पार्टनरशिप दिलवा देगा। उनकी मोटी कमाई करवा देगा। शातिर के झांसे में फंस कर जालिम सिंह और उनके बेटे ने धीरे-धीरे रामअवतार को करीब 60 लाख रुपए दे दिए। लेकिन उन्हें टोल में हिस्सेदारी नहीं मिली।

संदेह होने पर जालिम सिंह और उनके बेटे ने रुपए वापस मांगना शुरू किया तो शातिर ने उन्हें किस्तों में 12 लाख रुपए लौटा दिए। शेष बचे 48 लाख रुपए शातिर ने अब तक नहीं लौटाए हैं। सेवानिवृत पुलिसकर्मी जालिम सिंह ठगी के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लगातार थाने और चौकी के चक्कर लगा रहा है। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो पाई है।

जालिम सिंह का कहना है कि वह कई बार अधिकारियों से भी मिल चुका है। लेकिन बात जांच से आगे नहीं बढ़ पाई है। अब तक उसका मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है। ठगी करने वाले आरोपी ने उनका नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया है। अब वह उनसे बात भी नहीं कर रहा है। जालिम सिंह का कहना है कि उन्होंने जीवन भर की जमा पूंजी शातिर को इस भरोसे से सौंप दी कि उन्हें टोल प्लाजा में पार्टनरशिप मिल जाएगी लेकिन अब तक उन्हें ना तो रुपए वापस मिले हैं। पुलिस भी उनकी सही से सुनवाई नहीं कर रही है।

सेवानिवृत पुलिसकर्मी जालिम सिंह ने आज एसएसपी आगरा (SSP Agra) से मुलाकात की। उनको अपनी शिकायत बताई है। शिकायत सामने आने के बाद एसएसपी आगरा ने थाना पुलिस को मामले की जांच सौंप दी है। देखना होगा सिकंदरा पुलिस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है। अपने विभाग के सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी को इंसाफ दिलवा पाती है या फिर उन्हें थाने चौकी के चक्कर लगवाती है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shraddha

Shraddha

Next Story