Agra News: असामाजिक तत्वों ने पथवारी मंदिर में खंडित की देवी प्रतिमा, उखाड़कर तालाब में फेंका

सिकंदरा थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने पथवारी मंदिर से देवी माता की प्रतिमा को खंडित कर दिया। मंदिर में लगी प्रतिमा को उखाड़कर तालाब के किनारे फेंक दिया। पुलिस टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Rahul Singh
Report Rahul SinghPublished By Deepak Kumar
Published on: 19 Oct 2021 5:02 AM GMT
Agra News: असामाजिक तत्वों ने पथवारी मंदिर में खंडित की देवी प्रतिमा, उखाड़कर तालाब में फेंका
X

असामाजिक तत्वों ने पथवारी मंदिर में खंडित की देवी प्रतिमा।

Agra: आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने पथवारी मंदिर से देवी माता की प्रतिमा को खंडित कर दिया। मंदिर में लगी प्रतिमा को उखाड़कर तालाब के किनारे फेंक दिया। श्रद्धालु मंदिर पर पूजा करने पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई। लोगों में आक्रोश फैल गया। जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने रुनकता चौकी पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने जांच पड़ताल शुरू की और तालाब किनारे पड़ी देवी प्रतिमा को बरामद कर लिया।


ताजा जानकारी के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराते हुए देवी प्रतिमा को पुनः मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच स्थापित करवा दिया है। इस मामले में पुलिस टीम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले में कार्रवाई करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि घटना के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक करवाए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की जाएगी। संदेह जताया जा रहा है कि शराबी लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। सिकंदरा थाना क्षेत्र के रुनकता स्थित प्राचीन पथवारी मंदिर से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। नवरात्रि के अवसर पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती थी। घटना के बाद लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है।


Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story