Agra News: कब्जे से परेशान महिला ने ली भू समाधि, मचा हड़कंप हरकत में आया प्रशासन

Agra News: वायरल वीडियो (Video Viral) की खबर प्रशासनिक अमले को मिली तो हड़कंप मच गया।

Rahul Singh
Report Rahul SinghPublished By Ragini Sinha
Published on: 22 Oct 2021 1:21 PM GMT
Agra today live news
X

कब्जे से परेशान महिला ने ली भू समाधि, मचा हड़कंप हरकत में आया प्रशासन

Agra News: खेत पर कब्जे के अनोखे विरोध (Agra Me Anokha virodh) का ये तरीका बहुत तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो गया है। लोगों में इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कोई नाटक कह रहा है तो कोई अपनी आवाज हुक्मरानों तक पहुंचाने के लिए महिला के साहस की सराहना कर रहा है। अलबत्ता प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया जब पीड़ित महिला (Victim Women) ने खेत में भू समाधि ले ली। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले को सुलझाने में जुट गए हैं। विवादित जमीन की पैमाइश शुरू कर दी गई है। मामला सिकंदरा थाना (sikandara thana) क्षेत्र के बाईपुर का है। महिला के समाधि लेने की खबर वायरल होते ही लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई है।


महिला ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया

आगरा (Agra today live news) के सिकंदरा थाना क्षेत्र में खेत पर कब्जे से परेशान महिला ने विरोध का अनोखा तरीका अपना कर सबको चौंका दिया है। हड़कंप उस समय मच गया जब परेशान महिला ने खेत में गड्ढा खुदवाया और समाधि ले ली। महिला ने खुद अपना वीडियो (Mahila ka video) बनाया और उसे वायरल कर दिया। देखते देखते वीडियो तेजी से वायरल होता चला गया। वायरल वीडियो (Agra Me Mahila Ka Video Viral) की खबर प्रशासनिक अमले को मिली तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

महिला का आरोप है कि सेवानिवृत्त कर्नल ने उसके ढाई बीघा खेत पर कब्जा कर लिया है। उनकी दीवार की बाउंड्री तुड़वा दी है। महिला का आरोप है कि थाना पुलिस ने शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की। यही कारण है कि उसे मिट्टी में समाधि लेनी पड़ रही है। मामले की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुँच गई। कार्रवाई का आश्वासन देकर महिला को समाधि से बाहर निकाल लिया गया है।


महिला ने लगाई इंसाफ की गुहार

मौके पर प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश का काम शुरू हो गया है। महिला का कहना है कि जबतक उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा। उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। मामले पर तहसीलदार सदर का कहना है कि जमीन की पैमाइश करवाई जा रही है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

https://newstrack.com/uttar-pradesh/braj/firozabad/firozabad-sadak-hadsa-live-latest-today-news-in-hindi-road-accident-8-logon-ki-maut-sirsaganj-police-station-firozabad-taja-khabar-aaj-ki-uttar-pradesh-2021-292510

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story