×

UP Election 2022: एसपी सिंह बघेल को क्लीन बोल्ड करने की तैयारी, आगरा के एक वकील ने जाति प्रमाण पत्र को दी चुनौती, अदालत से जांच की मांग

Agra News: आगरा के एक वकील सुरेश चंद सोनी ने केंद्रीय कानून मंत्री एसपी सिंह बघेल के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती दी है। साथ में अधिवक्ता ने अदालत से मामले की जांच की मांग की है।

Deepak Kumar
Written By Deepak KumarPublished By Network
Published on: 15 Feb 2022 4:07 PM GMT
Mainpuri News In Hindi
X

Union Law Minister SP Singh Baghel। (Social Media) 

Agra News: करहल विधानसभा सीट भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) अपनी जाति बदलने को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं।

एसपी सिंह बघेल के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती दी

वहीं, आगरा के एक अधिवक्ता ने केंद्रीय कानून मंत्री एसपी सिंह बघेल (Union Law Minister SP Singh Baghel) के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती दी है। साथ में अधिवक्ता ने अदालत से मामले की जांच की मांग की है। वहीं, विशेष न्यायलय ने प्रथम पक्ष को केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल (Union Law Minister SP Singh Baghel) के खिलाफ साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए 18 फरवरी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।

इस मामले में कोर्ट ने 18 फरवरी तक साक्ष्य प्रस्तुत कराने के दिए निर्देश

दीवानी के वकील सुरेश चंद सोनी (Advocate Suresh Chand Soni) ने बीते दिनों केंद्रीय मंत्री के जाति प्रमाण पत्र को चुनोती देते हुए वाद प्रस्तुत किया था। अदालत में प्रस्तुत किये गए वाद पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (Union Law Minister SP Singh Baghel), सत्यपाल सिकरवार उर्फ सत्यपाल सिंह धनगर व अन्य छह लोगों को संयोजित करते हुए उन पर आईपीसी की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और अदालत ने इन्हें 18 फरवरी को कोर्ट में साक्ष्य प्रस्तुत कराने का निर्देश दिया।

आपको बता दें कि वकील सुरेश चंद सोनी ने बताया कि जिस प्रकार से हाईकोर्ट के 52 पन्नो वाले निर्णय को आधार मानते हुए बघेल ने अपनी जाति प्रमाण पत्र बनवाया है, उनके द्वारा बनवाये गए जाति प्रमाण पत्र पर किसी लेखपाल या राजस्व निरीक्षक का भी उल्लेख नहीं है।

इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा 14 पन्नों वाले आदेश की कॉपी दी गई है। वहीं अब प्रथम पक्ष को 18 फरवरी को अदालत में पेश होना है। बता दें कि इस वक्त सत्यपाल सिंह बघेल मोदी सरकार में कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। सत्यपाल सिंह का नाता सपा और बसपा दोनों से रहा है। वो तीन बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा सदस्य बन चुके हैं। वहीं बसपा भी उन्हें एक बार राज्यसभा भेज चुकी है। बघेल इटावा जिले के भाटपुरा उमरी से ताल्लुक रखते हैं।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story