×

सिपाही प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, इंस्टाग्राम पर रिवाल्वर वाली पोस्ट बनी वजह

Agra News: रिवॉल्वर के साथ वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में छाईं आगरा पुलिस की महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। दरअसल प्रियंका ने वर्दी में 'रिवॉल्वर' लहराते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रियंका को ट्रोल किया जाने लगा था, जिससे परेशान होकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया था, जिसे अब मंजूर कर लिया गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 13 Sep 2021 3:22 AM GMT
Agra
X

आगरा की रिवाल्वर सिपाही प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा मंजूर।(Social Media)

Agra News: रिवॉल्वर के साथ वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में छाईं आगरा पुलिस की महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा (Priyanka Mishra) का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। प्रियंका ने वर्दी में 'रिवॉल्वर' लहराते हुए इंस्टाग्राम पर रील बनाई थी, जिसके बाद उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रियंका को ट्रोल किया जाने लगा था, जिससे परेशान होकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया था, जिसे अब मंजूर कर लिया गया है।

प्रियंका का वर्दी पहने और हाथ में रिवॉल्वर लिए वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में उनका अंदाज किसी गैंगस्टर जैसा नजर आ रहा था, जिस ऑडियो पर उन्होंने रील बनाई थी उसमें कहा जा रहा था, 'न गुंडई पर गाना बनाते हैं, ना गाड़ी पर जाट गुर्जर लिखते हैं, हमारे यहां पांच-पांच साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं।' इसके अलावा सोशल मीडिया में प्रियंका मिश्रा को ट्रोलर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया और तमाम तरह से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। सोशल मीडिया में ट्रोलर की बदजुबानी की वजह से प्रियंका मिश्रा बेहद आहत हुई और उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

सोशल मीडिया की सनसनी बनी प्रियंका

रिवॉल्वर के साथ प्रियंका का वीडियो सोशल मीडिया वायरल होते ही सोशल मीडिया में प्रियंका मिश्रा सनसनी बन गई। इंस्ट्राग्राम पर वीडिया जब पोस्ट किया तो कुछ ही वक्त में हजारों लोगों ने वीडियो को देख लिया, लेकिन उस वीडियो को प्रियंका मिश्रा ने हटा दिया। वर्दी वाला वीडियो भले ही हटा दिया हो लेकिन इंस्ट्राग्राम पर प्रियंका मिश्रा के फॉलोवर बढ़ने की बाढ़ आ गई। रोजाना हजारों लोग प्रियंका मिश्रा को फॉलो कर रहे हैं। प्रियंका मिश्रा ने जो वीडियो पोस्ट किए हैं उनमें से कुछ वीडियो एक लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया।

इस कारण दिया इस्तीफा

इंस्टाग्राम पर महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा का रिवॉल्वर वाला वीडियो गले की फांस बन गया और लोग तरह-तरह से उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि पुलिस विभाग से निकाल देना चाहिए तो कोई कह रहा है कि प्रियंका के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। प्रियंका मिश्रा इस ट्रोल से आजिज आ चुकी है। ट्रोल किए जाने पर अपनी व्यथा कहते हुए उन्होंने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा को अपना इस्तीफा देने की बात कही है। ट्रोल करने वालों से प्रियंका मिश्रा ने गुहार लगाई है कि वह अब इस तरह की बातें ना करें। प्रियंका ने अपना इस्तीफा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा मुनिराज को भेज दिया है। एसएसपी मुनिराज का कहना है कि यह जो लोग यह सब कर रहे हैं, उनके खिलाफ जांच कराई जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story