Agra News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विजयी खिलाड़ियों को दिया पुरस्कार, सपा पर किया जमकर हमला

Agra News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ( Union Minister Anurag Thakur) ने यूपी में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा की जमकर तारीफ की।

Rahul Singh
Report Rahul SinghPublished By Ragini Sinha
Published on: 23 Dec 2021 12:49 PM GMT
Anurag thakur
X

आगरा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विजयी खिलाड़ियों को दिया पुरस्कार (Social Media)

Agra News: आगरा (Agra) के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा (MPs sports event) के विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देने आगरा आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (agra pahunche Union Minister Anurag Thakur) । यहां उन्होंने विजय खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की। वहीं, केंद्रीय मंत्री (Anurag Thakur profile) से सम्मान पाकर युवा खिलाड़ी बेहद उत्साहित नज़र आए। इस दौरान मंत्री ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि भाजपा राज में दंगल हो रहे हैं, सपा राज में दंगे होते थे। भाजपा सरकार (Bjp government) में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से गुंडाराज खत्म हो गया है।

यूपी खेल युक्त विकास युक्त हो जाएगा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ( Union Minister Anurag Thakur) ने यूपी में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने का बड़ा मौका मिलेगा। यूपी खेल युक्त विकास युक्त (UP sports oriented development) हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि लोग आईटी रेट (It rate) पर सवाल उठा रहे हैं। काला धन (Kala dhan) किसका है, जवाब भी उन्हीं को देना है। वेब पोर्टल (Web protal) पर सरकार द्वारा की गई कार्यवाही के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीमा बाद पाकिस्तान में बैठकर नया पाकिस्तान ग्रुप बनाने वालों पर कार्रवाई की गई है। दो वेब पोर्टल को भी बंद किया गया है। देश में दहशत फैलाने वाले ऐसे पोर्टल पर कार्रवाई जारी रहेगी।

जनता स्टेडियम की मांग

आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने साफ कहा कि जब आगरा में सांसद , विधायक पत्रकार और जनता स्टेडियम की मांग कर रही है, तो भला किसकी हिम्मत है, जो मांग को पूरा ना करें।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story