×

Dr. Manju Bhadauria: डॉ मंजू भदौरिया आगरा की जिला पंचायत अध्यक्ष, राजनीति में महिलाओं को आगे बढ़ाना प्रथम लक्ष्य

Dr. Manju Bhadauria: डॉ मंजू भदौरिया ताज की नगरी आगरा की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। डॉ मंजू भदौरिया भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।

Rahul Singh
Report Rahul SinghPublished By Divyanshu Rao
Published on: 8 Aug 2021 10:34 AM GMT
Dr. Manju Bhadauria
X

आगरा की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

Dr. Manju Bhadauria: विश्व के सातवें अजूबे वाले शहर आगरा का जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने वाली डॉ मंजू भदौरिया (Dr. Manju Bhadauria Biography) कौन हैं। उनकी उम्र, शैक्षिक योग्यता (Dr. Manju Bhadauria Education) परिवारिक पृष्ठभूमि (Dr. Manju Bhadauria Family)। डॉ मंजू भदौरिया किस पार्टी की (Dr. Manju Bhadauria Kis Party K Hai) हैं। उनका राजनीतिक सफर के बारे में Newstrack आपको बताने जा रहे हैं।

बुलंदशहर जिला पंचायत अध्यक्ष का सामान्य परिचय:-

डॉ मंजू भदौरिया ताज की नगरी आगरा की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। डॉ मंजू भदौरिया भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष की शिक्षा-दीक्षा:-

उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक शिक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया हैं। उन्होंने एमबीए (M.BA) करने के बाद पीएचडी (P.HD) की शिक्षा प्राप्त की है।

जिला पंचायत अध्यक्ष व्यावसायिक परिचय:-

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ससुर डॉ राजेंद्र सिंह का हॉस्पिटल और कोल्डस्टोरेज है। डॉ मंजू भदौरिया अपने परिवार के व्यापार में सहयोग करती हैं। और एक सफल गृहणी भी हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष का राजनीतिक कद व परिचय:-

डॉ मंजू भदौरिया पहली बार शमसाबाद के वार्ड से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और जीतीं। जिसके बाद डॉ मंजू भदौरिया बीजेपी के टिकट पर निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचिक हुई।

निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने के प्रमाण पत्र दिखातीं डॉ मंजू भदौरिया

जिला पंचायत अध्यक्ष का पारिवारिक परिचय व परिवार के बारे में जानकारी

डॉ मंजू भदौरिया का परिवार रसूखदार राजनीतिक परिवार है। इनके पति संजय सिंह चिकित्सक हैं। ससुर डॉ राजेंद्र सिंह वरिष्ठ चिकित्सक हैं। ससुर डॉ राजेन्द्र सिंह फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रह चुके हैं। डॉ मंजू भदौरिया को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने में ससुर डॉ राजेन्द्र सिंह का बड़ा योगदान है। एक तरह से परिवार राजनैतिक रूप से काफी मजबूत है।

जीत के बाद विजयी प्रतीक दिखाती डॉ मंजू भदौरिया (फोटो:सोशल मीडिया)

जिला पंचायत अध्यक्ष के विवाद व चर्चित किस्से:-

डॉ मंजू भदौरिया जिला पंचायत अध्यक्ष से जुड़ा कोई विवाद नहीं है। ना ही कोई चर्चित किस्सा है। जिला पंचायत अध्यक्ष उच्चशिक्षित हैं। एमबीए और पीएचडी जैसी उच्च शिक्षा हासिल की है।

जिला पंचायत अध्यक्ष की कोई खास उपलब्धि:-

डॉ मंजू भदौरिया अभी जून माह में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई हैं। जिससे अभी तक डॉ मंजू भदौरिया कोई उल्लेखनीय काम नहीं कर पाई हैं। महिला शिक्षा और सुरक्षा को डॉ मंजू भदोरिया अपने प्राथमिकता बताती हैं।

चुनाव में जीत से जुड़ी कोई खास जानकारी:-

डॉ मंजू भदौरिया जिला पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बनने के लिए पार्टी नेताओं ने बड़ी जोड़-तोड़ की थी। लेकिन डॉ मंजू भदौरिया के ससुर डॉ राजेंद्र सिंह ने सबको पछाड़ते हुए पुत्रवधु को चुनाव जितवाया और फिर उनको जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाया।

जीत के बाद विजयी प्रतीक दिखतीं डॉ मंजू भदौरिया (फोटो:सोशल मीडिया)

फ्यूचर प्लान या राजनीतिक महत्वाकांक्षा:-

डॉ मंजू भदौरिया जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद कहती है कि उनका प्रथम लक्ष्य महिला और युवतियों को साक्षर बनाना है। और फ्यूचर प्लान को लेकर राजनीतिक महत्वाकांछा है। डॉ मंजू भदौरिया महिलाओं को राजनीति में आगे देखना चाहती हैं।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story