×

Agra News: मथुरा पलवल मार्ग पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, कई ट्रेनें निरस्त, कई के मार्ग बदले

Agra News: राजस्थान से गाजियाबाद जा रही मालगाड़ी के इंजन से तीसरे से 17 वां कुल 15 वैगन का उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के मथुरा-पलवल मुख्य मार्ग पर वृंदावन-भूतेश्वर के मध्य गत रात 23.32 पर पटरी से उतर जाने से तीनों लाइन बाधित हो गई है।

Rahul Singh
Report Rahul SinghPublished By Shreya
Published on: 22 Jan 2022 4:25 AM GMT
Agra News: मथुरा पलवल मार्ग पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, कई ट्रेनें निरस्त, कई के मार्ग बदले
X

मालगाड़ी पटरी से उतरी (फोटो- न्यूजट्रैक) 

Agra News: राजस्थान से गाजियाबाद जा रही मालगाड़ी संख्या GZB +SSB (32349 /ET ) के इंजन से तीसरे से 17 वां कुल 15 वैगन का उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के मथुरा-पलवल मुख्य मार्ग पर वृंदावन-भूतेश्वर के मध्य गत रात 23.32 पर पटरी से उतर जाने से तीनों लाइन (अप, डाउन एवं तीसरी लाइन) बाधित हो गई है। मंडल रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप के नेतृत्व में रिस्टोरेशन कार्य प्रगति पर है। स्थानीय अधिकारी घटना स्थल पर तत्काल पहुंच गए और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी सूचना मिलते ही घटना स्थल के लिए तत्काल रवाना हो गए।

दुर्घटना राहत गाड़ियों को भी दिल्ली, आगरा, टूंडला एवं झांसी से तत्काल रवाना कर दिया गया है। घटना के कारण मार्ग बाधित होने के फलस्वरूप निम्न गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन/ निरस्तीकरण किया जा रहा है-

(फोटो- न्यूजट्रैक)

कैंसिल हुईं ये ट्रेनें-

1. गाड़ी संख्या 04496 पलवल -आगरा कैंट, यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.

2. गाड़ी संख्या 04419 मथुरा –गाज़ियाबाद, यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.

3. गाड़ी संख्या 12050 निज़ामुद्दीन -वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन, यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.

4. गाड़ी संख्या 12049 वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन –निज़ामुद्दीन, यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.

5. गाड़ी संख्या 12280 नई दिल्ली -ग्वालियर यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.

6. गाड़ी संख्या 12279 ग्वालियर -नई दिल्ली यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.

7. गाड़ी संख्या 12059 कोटा -निज़ामुद्दीन यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.

8. गाड़ी संख्या 12060 निज़ामुद्दीन -निज़ामुद्दीन यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.

9. गाड़ी संख्या 12002 नई दिल्ली -रानी कमलापति स्टेशन यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.

10. गाड़ी संख्या 12001 रानी कमलापति स्टेशन -नई दिल्ली यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.

मार्ग परिवर्तन

1. गाड़ी संख्या 12001 रानी कमलापति स्टेशन -नई दिल्ली,

मार्ग परिवर्तित बरास्ता - आगरा कैंट -एत्मादपुर -मितावली -गाज़ियाबाद -नई दिल्ली

2. गाड़ी संख्या 14623छिंदवाड़ा –फिरोज़पुर ,

मार्ग परिवर्तित बरास्ता- आगरा कैंट -एत्मादपुर -मितावली -गाज़ियाबाद

3. गाड़ी संख्या 11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस -अमृतसर,

मार्ग परिवर्तित बरास्ता - आगरा कैंट -एत्मादपुर -मितावली -गाज़ियाबाद

4. गाड़ी संख्या 12472 श्रीमाता वैष्णो धाम कटरा -बांद्रा टर्मिनस ,

यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में वृदावन से वापस नई दिल्ली /दिल्ली होते हुए - मार्ग परिवर्तित बरास्ता - रेवाड़ी-अलवर-जयपुर.

5. गाड़ी संख्या 12416 नई दिल्ली -इंदौर

यात्रा प्रारंभ करने की तिथि - 21.02.2022 वर्तमान में छाता से वापस नई दिल्ली /दिल्ली होते हुए - मार्ग परिवर्तित बरास्ता - रेवाड़ी-अलवर-जयपुर .

6. गाड़ी संख्या 22634 निज़ामुद्दीन –थिरुअनंतपुरम

यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में छाता से वापस नई दिल्ली /दिल्ली होते हुए - मार्ग परिवर्तित बरास्ता - रेवाड़ी-अलवर-जयपुर .

7. गाड़ी संख्या 11058 अमृतसर - छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस

यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में अझई से वापस निज़ामुद्दीन /गाज़ियाबाद होते हुए मार्ग परिवर्तित बरास्ता- गाज़ियाबाद –अलीगढ़ -मितावली -एत्मादपुर -आगरा कैंट

8. गाड़ी संख्या 12722 निज़ामुद्दीन -हैदराबाद

यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में पलवल से वापस निज़ामुद्दीन /गाज़ियाबाद होते हुए मार्ग परिवर्तित बरास्ता - गाज़ियाबाद -अलीगढ़ -मितावली -एत्मादपुर -आगरा कैंट .

9. गाड़ी संख्या 12172 हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस

यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में होडल से वापस निज़ामुद्दीन /गाज़ियाबाद होते हुए मार्ग परिवर्तित बरास्ता- गाज़ियाबाद -अलीगढ़ -मितावली -एत्मादपुर -आगरा कैंट .

10. गाड़ी संख्या 19053 सूरत –मुज़फ्फरपुर

यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.01.2022 मार्ग परिवर्तित बरास्ता - ग्वालियर -भिंड -इटावा-कानपुर.

11. गाड़ी संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनस –हरिद्वार

यात्रा प्रारंभ करने की तिथि -21.01.2022 मार्ग परिवर्तित बरास्ता - मथुरा –अलवर –रेवाड़ी -दिल्ली-गाज़ियाबाद

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story