×

Love Jihad Case in Agra: लव मैरिज या लव जेहाद, युवती की मौत के बाद हो रहे नए खुलासे

Love Jihad Case in Agra: इसी दौरान कार मैकेनिक फहीम और वर्षा की जानपहचान (Love Jihad Case in Agra) हुई। उसने वर्षा से चुपचाप कोर्ट मैरिज कर ली। डेढ़ साल पहले पुलिस (Agra police) उनके घर पर कोर्ट मैरिज के कागज लेकर आई।

Rahul Singh
Report Rahul SinghPublished By Shweta
Published on: 13 Nov 2021 10:37 AM GMT (Updated on: 13 Nov 2021 11:04 AM GMT)
Concept photo
X

कॉन्सेप्ट फोटो 

Love Jihad Case in Agra: आगरा (Agra) के शाहगंज थाना क्षेत्र के चिल्ली पाड़ा में हुई संदिग्ध हालात में वर्षा की मौत का मामला गरमाता नजर आ रहा है। मामले में नए खुलासे सामने आए हैं। बड़ा खुलासा यह भी है कि वर्षा का धर्म परिवर्तन (Agra mein dharm parivartan) कराया गया था। उसको नया नाम जोया दिया गया था। वर्षा की मौत के बाद परिवार में गम का माहौल है। वर्षा के भाई को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वर्षा की मां मनोरमा और पिता दुष्यंत ने बताया कि 4 साल पहले वह शाहगंज कोल्हाई (Agra Shahganj Kolhai Love Jihad Case) में रहते थे। वर्षा स्कूल में पढ़ाने जाती थी।

इसी दौरान कार मैकेनिक फहीम और वर्षा की जानपहचान (Love Jihad Case in Agra) हुई। उसने वर्षा से चुपचाप कोर्ट मैरिज कर ली। डेढ़ साल पहले पुलिस (Agra police) उनके घर पर कोर्ट मैरिज के कागज लेकर आई। तब उन्हें पता चला कि वर्षा ने फहीम से शादी कर ली है। परिवार के लोगों ने बताया कि उन्होंने वर्षा को लाख समझाने का प्रयास किया, लेकिन वर्षा नहीं मानी। इसके बाद वर्षा, फहीम के पास चली गई। उसके पास रहने लगी। परिवार का आरोप है फहीम के पास जाने के करीब डेढ़ महीने बाद वर्षा ने मां और भाई को फोन किया बताया कि उसे परेशान किया जा रहा है। उस पर घर से दहेज लाने का दबाव बनाया जा रहा है।


परिवार का कहना है कि उन्होंने दो बार 20 , 20 हजार रुपए वर्षा के हाथ से फहीम के पास भिजवाए थे। परिवार के लोगों ने एक बड़ा खुलासा यह भी किया है कि रक्षाबंधन से पहले फहीम और वर्षा के बीच मनमुटाव हुआ। मामला तलाक तक पहुंच गया था। वर्षा अपनी मां के घर आ गई थी। रक्षाबंधन के बाद परिवार के लोगों ने वर्षा को बड़ी बहन के पास इंदौर भेज दिया।

वर्षा की मां और भाई ने बताया कि फहीम इंदौर से उन्हें बिना बताए वर्षा को अपने साथ ले आया। इसके बाद संदिग्ध हालात (Love Jihad in Agra) में वर्षा की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि वर्षा की हत्या की गई है। परिवार के लोग इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। वर्षा के भाई दुष्यंत से मिली तहरीर के आधार पर शाहगंज पुलिस (Shahganj Police) ने फहीम समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी आगरा का कहना है कि मामले से जुड़े सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shweta

Shweta

Next Story