×

Up Election 2022 : आगरा नार्थ है भाजपा की मजबूत सीट, दांव पर है खंडेलवाल का काम

Up Election 2022 : आगरा नॉर्थ सीट (Agra North assembly seat) को भाजपा (Bjp) का अभेद्य गढ़ कहा जाता है, क्योंकि सन 85 से लेकर अब तक कभी भारतीय जनता पार्टी चुनाव नहीं हारी है।

Neel Mani Lal
Report Neel Mani LalPublished By Ragini Sinha
Published on: 28 Jan 2022 2:04 PM IST
UP Election 2022
X

विधानसभा चुनाव 2022 

Up Election 2022 : आगरा नॉर्थ सीट (Agra North assembly seat) इस जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों (9 vidhansabha seat) में से एक है। इस क्षेत्र को भाजपा (Bjp) का अभेद्य गढ़ कहा जाता है, क्योंकि सन 85 से लेकर अब तक कभी भारतीय जनता पार्टी चुनाव नहीं हारी है। 1985 से पहले यहां कांग्रेस (Congress) का दबदबा हुआ करता था और इमरजेंसी (Emergency) के बाद 1977 के चुनाव में भी कांग्रेस (Congress win) यहां जीती थी। जगन प्रसाद गर्ग पांच बार भाजपा से जीतकर विधायक बने। उनके निधन के बाद 2019 के उपचुनाव में फिर से भाजपा के प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल (BJP candidate Purushottam Khandelwal) ने यहां से अपनी जीत दर्ज कराई। जगन गर्ग (Jagan Garg) के पहले भाजपा के सत्यप्रकाश विकल (BJP's Satyaprakash Vika) ने वर्ष 1985 के चुनाव में कांग्रेस के विजय रथ (Vijay rath) को रोक दिया और वह लगातार पांच बार यहां से विधायक चुने गए।

पार्टी के अभिनव शर्मा चौथे नंबर पर रहे थे

भाजपा की मजबूती यहां के व्यापारी वर्ग (merchant class) के चलते है। 4.09 लाख मतदाताओं (Voters) वाले इस विधानसभा क्षेत्र में वैश्‍य वोटर करीब 1.75 लाख, ब्राह्मण 70 हजार, अनुसूचित जाति के वोटर 45 हजार और मुस्‍लिम मतदाता करीब 35 हजार बताए जाते हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में जगन प्रसाद गर्ग ने बसपा के राजेश कुमार अग्रवाल को शिकस्त दी थी।वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस के सुमित गुप्ता थे। समाजवादी पार्टी के अभिनव शर्मा चौथे नंबर पर रहे थे।

2017 के विधानसभा चुनाव में जगन प्रसाद गर्ग लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे। इस बार उन्होंने बसपा के ज्ञानेंद्र गौतम को हराया था। इस चुनाव में तीसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के अतुल गर्ग थे। जहां तक वोट शेयर की बात है तो भाजपा का वोट शेयर 58.56 प्रतिशत, बसपा का 21.15 प्रतिशत और समाजवादी पार्टी का वोट शेयर 15.93 प्रतिशत था। एक खासियत ये भी है कि आगरा नार्थ सीट पर हुए सात विधानसभा चुनावों में एक भी महिला प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरी है।

इस बार 13 प्रत्याशी मैदान में

भाजपा - पुरुषोत्तम खंडेलवाल

कांग्रेस - विनोद बंसल

बसपा - शब्बीर अब्बास

सपा - ज्ञानेंद्र गौतम

आप - कपिल वाजपेयी

अन्य- आठ

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022



Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story