×

Aligarh News: आप सांसद संजय सिंह ने क्यों कहा- पीएम मोदी ने लोगों की मौत का उड़ाया मजाक

Aligarh News: आप सांसद संजय सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी का एक महीने में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य हैं।

Garima Singh
Report Garima SinghPublished By Dharmendra Singh
Published on: 17 July 2021 9:02 PM GMT (Updated on: 17 July 2021 9:03 PM GMT)
Sanjay Singh
X

आप सांसद संजय सिंह (फोटो: सोशल मीडिया)

Aligarh News: उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनता के बीच में जाकर अपनी-अपनी पार्टी का दमखम पार्टी नेता दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं सभी पार्टी नेता अपनी पार्टी की जीत का दावा भी कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी भी इस बार प्रदेश की 403 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहीं हैं। आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान में मुख्य अतिथि के तौर पर आप सांसद संजय सिंह अलीगढ़ पहुंचे और उन्होंने उत्तर प्रदेश में दिल्ली मॉडल की सरकार बनाने का जनता से आग्रह किया। आप सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर जमकर तंज कसा। आप सांसद संजय सिंह ने भुजपुरा स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में 2022 की चुनावी गतिविधियों के बारे में अपने सदस्यों को अवगत कराया।

आप सांसद संजय सिंह ने बताया आम आदमी पार्टी का एक महीने में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य हैं। हर विधानसभा पर 25 हजार सदस्य बनाने जा रेह हैं। अभी तक आम आदमी पार्टी ने लाखों सदस्य बना लिए हैं। प्रदेश की 403 विधान सभा सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। फ्री बिजली, फ्री पानी, फ्री स्वास्थ्य व्यवस्था आदि बुनियादी मुद्दों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में दिल्ली मॉडल की सरकार बनाएगी। इसके लिए प्रदेशभर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडाराज नजर आ रहा है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था और चुनाव को लेकर वार्ता हुई है अभी कुछ निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि 403 विधानसभाओं का प्रदेश है। किसके साथ गठबंधन होगा। यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी। अभी किसी दल के साथ इस दिशा में बातचीत नहीं हुई है। हम यूपी में 403 विधानसभा में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। संगठन को मजबूत कर रहे निचले स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ रहे हैं और केजरीवाल मॉडल को लोगों को बता रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने कोरोना मैनेजमेंट को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पीठ थपथपाने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में उत्तर प्रदेश में हुई लोगों की मौत का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की पीठ किस बात के लिए थपथपा रहे हैं? कोरोना काल में मरे लोगों के शव को कुत्ते नोच रहे थे और कोरोना काल में श्मशान स्थल पर शवों की कतारें लग गई थीं। क्या इसी बात के लिए प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की पीठ थपथपा रहे है। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना काल में हुई मौत का प्रधानमंत्री को मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story