×

Aligarh News: कार्यक्रम में बोले फिरोज, 'हिन्दुत्व कभी खतरे में नहीं रहेगा'

महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज अर्जुन खान रविवार को अलीगढ़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने आये थे।

Garima Singh
Published on: 1 Aug 2021 5:36 PM GMT
arjun feroz khan
X

कार्यक्रम के दौरान बोलते अर्जुन फिरोज खान

Aligarh News: महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अर्जुन फिरोज खान रविवार को अलीगढ़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजकल लोग हिदुत्व के खतरे की बात कर रहे हैं। जब कि हिन्दुत्व सनातन धर्म है। जब से ब्रह्मांड की रचना हुई है तब से हिंदुत्व है और आगे भी जिंदा रहेगा। उन्होंने बताया कि हिंदुत्व जीवन जीने का एक तरीका है। उन्होंने ओटीटी पर सेंसरसिप की बात कही और राज कुन्द्रा मामले में खुलकर विरोध किया। बता दें कि महाभारत के अर्जुन के रूप में फिरोज को दर्शकों ने बहुत सम्मान दिया है।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महाभारत के कई किस्से भी सुनाएं। गाने और डॉयलाग बोलकर भी लोगों का मनोरंजन किया। महाभारत में अर्जुन का रोल मिलने पर उन्होंने बताया कि 35 हजार लोगों का बीआर चोपड़ा ने ऑडिशन लिया, जिनमें से मुझे उन्होंने सेलेक्ट किया था। उन्होंने कहा कि मुझे महाभारत के बारे में नहीं पता था। लेकिन बस चाय पीने गया था और उसके बाद रोल मिल गया। बीआर चोपड़ा की महाभारत के बाद भी कई महाभारत सीरियल और भी बने, लेकिन वह बात उसमें नहीं दिखी।

फिरोज ने बताया कि बीआर चोपड़ा की महाभारत में सभी की रूह आ गई थी। बाकी महाभारत जो बनी है उसमें केवल बॉडी है और कॉस्टयूम है। उसमें राही मासूम रजा के डायलॉग नहीं थे। बीआर चोपड़ा, रवि चोपड़ा एक-एक लाइन पर मंथन करते थे। उन्होंने कहा कि हम एक्टिंग तो करते हैं लेकिन जब उड़ने के लिए जगह अच्छी मिलती है तभी कुछ अच्छा बनता है।

ओटीटी पर सेंसरशिप का उन्होंने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हमारा देश अश्लीलता बर्दाश्त नहीं करेगा। हमारे यहां नग्नता नहीं चलेगी। यह यूरोप में चलेगी। हमारे देश में शर्म और हया कूट-कूट कर भरी है। हम अश्लील भाव में कभी नहीं गये। उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सेंसर होना चाहिए।

फिरोज ने कहा कि मैं अश्लीलता के विरोध में हूं। राज कुंद्रा के सवाल पर कहा कि अपने फायदे के लिए किसी की बहन या बेटी की नग्नता को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पोर्नोग्राफी का विरोध करते हुए कहा कि राज कुंद्रा का कोई सपोर्ट कर रहा है तो वह गलत है। यह हमारे देश में नहीं चलेगा। उन्होंने खुले मन से कहा कि मैं राज कुंद्रा का कभी सपोर्ट नहीं करूंगा।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story