×

Akhilesh Jayant Rally: अखिलेश यादव-जयंत चौधरी गरजेंगे एक साथ, इगलास विधान सभा में होगी विशाल रैली

Akhilesh Jayant Rally in Aligarh: अलीगढ़ के इगलास विधान सभा में अखिलेश यादव और RLD प्रमुख जयंत चौधरी एक साथ गरजेंगे, चौधरी चरण सिंह की पत्नी और बेटी इस क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं।

Garima Singh
Report Garima SinghPublished By Shashi kant gautam
Published on: 22 Dec 2021 2:34 PM GMT
Samajwadi Party Rashtriya Lok Dal Alliance List
X

Samajwadi Party Rashtriya Lok Dal Alliance List 

Akhilesh Jayant Rally in Aligarh News: किसानों के गढ़ और जाट लैंड अलीगढ़ की इगलास विधानसभा (Iglas Assembly) में 23 दिसंबर को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) दोनों ही पार्टियां पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जयंती (Former Prime Minister Chaudhary Charan Singh Jayanti) को किसान दिवस के रूप में संयुक्त रूप मनाने के लिए एक विशाल रैली का आयोजन कर रही हैं।

इस विशाल रैली को दोनों ही पार्टियों के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Former Chief Minister Akhilesh Yadav) और जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) गुरुवार को संबोधित करेंगे। इस विशाल रैली के जरिए 2022 विधानसभा चुनाव (up election 2022) में गठबंधन की ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 23 दिसंबर को 119वीं जयंती

कार्यक्रम के संबंध में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश यादव (Samajwadi Party District President Girish Yadav) ने जानकारी देते हुए बताया किसानों के मसीहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 23 दिसंबर को 119वीं जयंती है। जिसके उपलक्ष्य में सपा और RLD की संयुक्त परिवर्तन रैली की जा रही है। कार्यक्रम में तीन मंच तैयार किए गए हैं। जिनके सामने 55 हजार कुर्सियां और सोफा सेट लगाए गए हैं। यह कार्यक्रम करीब डेढ़ सौ बीघा जमीन में आयोजित हो रहा है। इस रैली में किसानों को प्रमुखता दी जा रही है। यह चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर किसानों की रैली आयोजित हो रही है।

यह कार्यक्रम इगलास विधानसभा की मंडी रोड पर आयोजित हो रहा है। वहीं, कार्यक्रम स्थल का नेता गणों के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन ने भी अपनी कमर कस रखी है। रैली में आगरा , हाथरस, कासगंज , एटा,मथुरा, बुलन्दशहर,मैनपुरी से लोग पहुंच रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता ने बताया कि सपा और राष्ट्रीय लोक दल का गठबंधन पश्चिमी यूपी से भाजपा का सफाया करेगी। यह रैली पश्चिमी यूपी के लिए ऐतिहासिक होगी। विनोद सविता ने कहा कि रैली में करीब 5 लाख से अधिक लोगों की भीड़ एकत्र होगी।



इगलास विधानसभा पर जाटों का बोलबाला है

हालांकि यहां भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी का कब्जा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां जनसभा कर चुके हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस विधानसभा के लोगों को संबोधित कर चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा को 55 फ़ीसदी से अधिक वोट हासिल हुए थे। जबकि बहुजन समाज पार्टी को 22 फ़ीसदी के आसपास वोट मिले थे।

वहीं तीसरे नंबर पर राष्ट्रीय लोक दल पार्टी थी। जिसे 12 फ़ीसदी वोट मिले थे। इगलास विधानसभा सीट किसानों के बड़े नेता चौधरी चरण सिंह के बेहद करीब मानी जाती है। चौधरी चरण सिंह इगलास विधानसभा सीट पर व्यक्तिगत रूचि लेते थे।

चौधरी चरण सिंह की पत्नी ने कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल गौतम को हराया था

चौधरी चरण सिंह ने अपनी पत्नी गायत्री देवी को चुनाव लड़वाकर कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल गौतम को हराया था। वही चौधरी चरण सिंह की पुत्री डॉक्टर ज्ञानवती भी इसी विधानसभा से 1991 में जीत हासिल की थी। हालांकि अब यह सीट आरक्षित है और आरक्षण के चलते जाट नेताओं का गणित बिगड़ गया है। 2019 के उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक दल प्रत्याशी विमलेश देवी को पर्चा भरने के दौरान देरी होने पर चुनाव नहीं लड़ने दिया गया था।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story