×

Aligarh News: अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, जय श्री राम के साथ कल्याण सिंह अमर रहे के लगे नारे

अलीगढ़ में अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर लोगों के दर्शन के लिए रखा गया है।

Garima Singh
Published on: 22 Aug 2021 4:56 PM GMT
Kalyan Singh
X

लोगों के अंतिम दर्शन लिए रखा गया कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर

Aligarh News: अलीगढ़ में अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर लोगों के दर्शन के लिए रखा गया है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे और उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान स्टेडियम में कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे लोगों ने कल्याण सिंह अमर रहे का नारा लगाया और साथ में जय श्री राम का उद्घोष भी किया। स्टेडियम से कल्याण सिंह का पर्थिव शव उनके गांव मढौली के बारात घर में दर्शन को रखा जाएगा। फिर अंतिम संस्कार के लिए नरौरा ले जाया जायेगा।

इससे पहले धनीपुर हवाई पट्टी से कल्याण सिंह का शव काफिले के रूप में स्टेडियम तक पहुंचा। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संदीप सिंह, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, भाजपा एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता अंतिम दर्शन करने में शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर राजकीय शोक घोषित किया गया है। सरकारी कार्यालय के साथ ही अलीगढ़ के सेंटर पॉइंट पर भी झंडे को झुकाया गया।

कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान भी शामिल होंगे। इसके साथ ही केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अंतिम संस्कार के समय नरौरा स्थित राजघाट पहुंचेंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार कल्याण सिंह के परिवार के साथ कल से अंतिम संस्कार के क्रिया पूर्ण होने तक अपने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर के साथ ही चल रहे हैं। ऐसा पहली बार है कि पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल में हालचाल पूछने से लेकर अंतिम संस्कार तक साथ साथ चल रहे हैं। फिलहाल हिंदुत्व के नायक कल्याण सिंह इस सम्मान के हकदार भी है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दे रहे हैं।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story