×

Kalyan Singh Ka Antim Sanskar: आज कल्याण सिंह पंचतत्व में होंगे विलीन, शाह-योगी समेत कई नेता रहेंगे शामिल

Kalyan Singh Ka Antim Sanskar: दिवंगत सीएम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार पूरे वैदिक रीतिरिवाज के साथ किया जाएगा। उनके दाह संस्कार के लिये 25 किलो चन्दन की लकड़ी की व्यवस्था की गई है।

Sandeep Mishra
Written By Sandeep MishraPublished By Pallavi Srivastava
Published on: 23 Aug 2021 3:53 AM GMT
Funeral of former CM Kalyan Singh
X

आज नरौरा में होगा दिवंगत पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार( फोटो न्यूजट्रैक)

Kalyan Singh Ka Antim Sanskar: दिवंगत पूर्व सीएम कल्याण सिंह(Former CM Kalyan Singh) का अंतिम संस्कार(Funeral) वैदिक रीति रिवाज से किया जाएगा। कल्याण सिंह के दाह संस्कार के लिए 25 किलो चंदन की लकड़ी(25 kg Sandalwood) की व्यवस्था की गई है। और आर्य समाज के 11 आचार्य अंतिम संस्कार वैदिक रीति रिवाज(Vedic Customs) से सम्पन्न कराएंगे।

बता दें कि दिवंगत पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह ने बताया कि आज सोमवार को उनके पिता का अंतिम संस्कार बुलंदशहर के नरौरा राज घाट पर शाम तीन बजे होगा। पूर्व सीएम का अंतिम संस्कार पूरे वैदिक रीति रीवाज से किया जाएगा। दिवंगत पूर्व सीएम के पुत्र राजवीर सिंह ने यह भी जानकरी दी है कि उनके पिता के अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह(Amit Shah), राज्यपाल आनंदी बेन पटेल(Governor Anandi Ben Patel) , सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सहित कई दिग्गज नेता उपस्तिथ रहेंगे। स्मरण रहे कि दिवंगत सीएम कल्याण सिंह वर्ष 2004 में बुलंदशहर से सांसद भी निर्वाचित हुए थे।

आर्य समाज के 11 आचार्य करवाएंगे अंतिम संस्कार (फोटो न्यूजट्रैक)

बता दें कि भाजपा सांसद व दिवंगत सीएम कल्याण सिंह के पुत्र ने बताया उनके पिता की अंतिम यात्रा सुबह 9बजे अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्टडियम से शुरू होगी और पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पैतृक गाँव अतरौली होते हुए बुलन्दशहर नरौरा राज घाट पर तीन बजे पहुंचेगी। उनके सांसद पुत्र राजवीर सिंह ने बताया कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर लीं गयीं हैं।

जानकारी दी गयी है कि दिवंगत सीएम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार पूरे वैदिक रीतिरिवाज के साथ किया जाएगा। आर्य समाज के 11 आचार्य उनका अंतिम संस्कार करवाएंगे। उनके दाह संस्कार के लिये 25 किलो चन्दन की लकड़ी की व्यवस्था की गई है। यह भी जानकारी दी गयी है कि दिवंगत पूर्व सीएम के दाह संस्कार में चंदन की लकड़ी के अतिरिक्त आम, ढक, पीपल की भी लकड़ियों का भी प्रयोग किया जाएगा।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story