×

Eta News: योगी-मोदी अजेय नहीं, अब उल्टी गिनती शुरू, किसान महापंचायत की मुहिम को दें धार: मुकुट सिंह

उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने कहा कि यह रैली आगामी उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों में बीजेपी आरएसएस की योगी सरकार को हटाने के लिए अभियान की शुरुआत है।

Sunil Mishra
Report Sunil MishraPublished By Shashi kant gautam
Published on: 3 Sep 2021 4:44 PM GMT
Provincial General Secretary of Uttar Pradesh Kisan Sabha
X

एटा: उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह 

Eta News: एटा जनपद में आज उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने एटा के शहीद पार्क स्थित संयुक्त प्रेस क्लब पर एक प्रेसवार्ता में किसान मोर्चा के आह्वान पर 5 सितम्बर को मुजफ्फरनगर में होने वाली एक विशाल किसान रैली में सभी किसानों से शामिल होने की अपील की। उन्होंने किसान सभा व संयुक्त किसान मोर्चा के माध्यम से सभी किसानों से 25 सितंबर को भारत बंद करने की अपील भी की है।

उन्होंने कहा कि यह रैली आगामी उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों में बीजेपी आरएसएस की योगी सरकार को हटाने के लिए अभियान की शुरुआत है। अब किसान सभा कमिश्नरियों, जिला मुख्यालयों पर रैलियों का आयोजन कर गांव-गांव तक योगी- मोदी सरकार की किसान विरोधी वादा खिलाफी का भंडाफोड़ करेगी और खेती के तीनों काले कानून बिजली के निजीकरण के दुष्परिणाम से अवगत कराते हुए एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने के लिये आवाज बुलंद करेगी। यह कानून किसानों के लिए सर्वनाशी गले का फंदा किसानों की खेती को छीन कर पूंजीपतियों के हवाले करने वाले है?

मोदी-योगी की यह सरकार झूठ पर टिकी है- मुकुट सिंह

उन्होंने कहा कि मोदी-योगी की यह सरकार झूठ पर टिकी है देश का किसान अब इन्हें समझ गया है, इनकी उल्टी गिनती शुरू हो गयी है यह सरकार अजेय नहीं है। बीते दो दिन पूर्व भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने एटा में एक कार्यक्रम के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ उन्हें आतंकवादी व सरकार के दलाल कहे जाने के सम्बन्ध में दिये गए बयान के बारे में उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दिये गये बयान सिर्फ बकवास है।

किसान नेता भानू को सरकार की मदद में राकेश टिकैत को आतंकवादी, दलाल कहने वाला बयान शर्मनाक

ये कोई नई बात नहीं है, पिछले 9 माह पूर्व से चले आंदोलन में लोगों ने किसानों को खालिस्तानी, पाकिस्तानी, चीनी, मवाली जाने क्या क्या कहा गया है। वह सभी रद्दी की टोकरी में चले गये। अब उनका कहीं पता भी नही है। भानु को किसानों का आंदोलन तोड़ने के लिये सरकार की मदद में ऐसा बयान नही देना चाहिए। वह किसान है उन्हें किसानों की चिंता नहीं है किसानों की जमीन जा रही है महंगाई बढ रही है। वह व्यक्ति गत स्तर पर ऐसी बातें कर रहे हैं जो काफी ओछी हरकत है।

मुकुट सिंह ने कहा कि यह किसान आंदोलन अनोखा है ऐतिहासिक है आज तक विश्व में दूसरा ऐसा कोई आंदोलन नहीं हुआ है। किसानों के तीनों काले कानून व एम एस पी वापस कराकर ही यह आंदोलन वापस होगा। उनके कहने से कुछ नही होगा किसी का नाम न लेते हुये उन्होंने कहा कि की कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने ऐसी ही बकवास की थी जोअब रद्दी की टोकरी में चले गये। जनता किसान संयुक्त मोर्चा के साथ है। यह अभी एक दिन की उद्घाटन रैली है। इसके बाद फिर मिशन उत्तर प्रदेश है।

भाजपा आरएसएस की ऐजेन्ट है- मुकुट सिंह

उन्होंने कहा हमारी लड़ाई भाजपा से है भाजपा व सरकार में क्या अंतर है के सवाल पर उन्होंने कहा कि 'भाजपा आरएसएस की ऐजेन्ट है। आरएसएस के एजेंडे को ही सरकार लागू कर रही है कानून बनाने व हटाने का कार्य सरकार करती है न की कोर्ट। किसान यह आंदोलन अपने लिये नहीं कर रहा वह देश की जनता के लिए लड़ रहा है।

यह सरकार बिल्कुल निकम्मी कार्पोरेट परस्त सरकार है। इन्होंने वायदा किया अगर महंगाई नही घटी तो हमको चौराहे पर क्या करना हम कहना नही चाहते आप सब जानते हैं। उत्तर प्रदेश गरीबी भुखमरी बिगड़ती कानून व्यवस्था में नम्बर वन है। उत्तर प्रदेश मौतों का प्रदेश है। देश में सबसे अधिक महंगाई उत्तर प्रदेश में है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story