×

Sandeep Gupta Murder Case: सरकार के खिलाफ व्यापार मंडल का विरोध, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग

Cement Businessman Sandeep Gupta Murder: अलीगढ़ में एटा के सीमेंट और ट्रांसपोर्ट लॉजिस्टिक कारोबारी संदीप गुप्ता की हत्या के बाद पूरे जनपद में आक्रोश है

Sunil Mishra
Report Sunil MishraPublished By Ragini Sinha
Published on: 28 Dec 2021 11:40 AM GMT
Etah cement bussiness man Murder
X

सरकार के खिलाफ व्यापार मंडल का विरोध, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग (social media)

Cement Businessman Sandeep Gupta murder : एटा (Etah) के अलीगंज क्षेत्र के कस्बा निवासी अल्ट्राटेक सीमेंट के प्रमुख व्यवसाई व साड़ी संसार के नाम से प्रसिद्ध संदीप गुप्ता (Cement Businessman Sandeep Gupta) की बीती रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इस खबर के बाद संदीप गुप्ता के शुभचिंतकों में काफी गुस्सा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया

इस घटना को लेकर व्यापारियों व उनके शुभचिंतकों ने शासन प्रशासन की फेल कानून व्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश किया। इतना ही नहीं व्यापारियों ने सरकार और फेल कानून व्यवस्था को लेकर अलीगंज के बाईपास को जाम कर बंद कर दिया, जिसे पुलिस प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद खुलबा दिया।


वहीं, एटा के व्यापारियों ने भी प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था को लेकर बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने संदीप के हत्यारों की गिरफ्तारी व फांसी की मांग की है। व्यापारियों के इस विरोध प्रदर्शन में एटा सदर के भाजपा विधायक विपिन वर्मा डेविड भी शामिल थे। उनके द्वारा संदीप के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई।


परिजनों का क्या कहना है

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक संदीप गुप्ता अपनी जान व अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान थे। वह डीआईजी दीपक कुमार से मिलकर वापस लौट रहे थे, तभी उनकी हत्या की गई। उनका कहना है कि अगर प्रशासन उनकी बातों को गंभीरता से लेता तो शायद संदीप की हत्या न होती।


व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अतुल राठी ने घटना के 17 घंटे बीत जाने के बाद भी घटना का खुलासा न होने पर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने हत्यारों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया, तो एटा के व्यापार मंडल के पदाधिकारी व व्यापारी धरना प्रदर्शन कर सरकार का विरोध करेंगे। मृतक संदीप गुप्ता का शव उनके पैतृक गांव अलीगंज पहुंच गया है। अलीगंज में उन्हें देखने वालों की भारी संख्या में भीड़ मौजूद है। संदीप का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव अलीगंज मे किया जाएग।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story