Etah News : प्रियंका गांधी की रिहाई को लेकर कांग्रेसियों का विरोध-प्रदर्शन, दी गिरफ्तारी

Etah News : प्रियंका गांधी को 24 घण्टे से ज्यादा समय तक रिहा न किये जाने को लेकर एटा के कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

Sunil Mishra
Report Sunil MishraPublished By Vidushi Mishra
Published on: 5 Oct 2021 1:59 PM GMT
Congress
X

कांग्रेसियों का विरोध प्रर्दशन 

Etah News : लखीमपुर में पीड़ित परिवार से मिलने से रोकने के लिए प्रियंका गांधी को 24 घण्टे से ज्यादा समय तक रिहा न किये जाने को लेकर एटा के कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था जब अन्य नेता रिहा हो गए हैं तो प्रियंका गांधी को क्यों रिहा नहीं किया गया। एटा के कांग्रेसी (Congress) ठाकुर अनिल सोलंकी जिला उपाध्यक्ष संगठन कांग्रेस, मोहम्मद इमरान अली राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस, आकास रजत यादव जिला अध्यक्ष छात्र संघठन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने घण्टा घर पर एकत्रित हो कर शहर कोतवाली एटा पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी। कांग्रेसियों का कहना है कि प्रियंका गांधी को रिहा कर लखीमपुर हादसे के शिकार लोगों से मिलने दिया जाए।

ठाकुर अनिल सोलंकी जिला उपाध्यक्ष संगठन एवम मोहम्मद इमरान अली राष्ट्रीय सचिव भारतीय युवा कांग्रेस ने कहा कि बहन प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश को किसानों से मिलने जाते वक्त गिरफ्तार किया और 24 घण्टे से ज्यादा हो गए है अब तक रिहा नहीं किया, सरकार प्रियंका ग़ांधी के इरादों से डरती है। जल्द से जल्द बहन प्रियंका गांधी को रिहा किया जाए।

नीलमराज प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस एवम आकाश रजत यादव जिला अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने कहा कि अगर बहन प्रियंका गांधी को जल्द रिहा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन को कांग्रसी बाध्य होंगे जिसकी जिमेदारी शासन प्रशासन की होगी।

अरूणेश गुप्ता प्रदेश महासचिव सेवा दल एवम नोसाद अली जिला सचिव ने कहा कि सरकार की पोल खुल चुकी है। कांग्रेसियो ने मांग की मंत्री का इस्तीफा और बेटे की गिरफ्तारी हो।

गिरफ्तारी देने वालों में ठाकुर अनिल सोलंकी, मोहम्मद इमरान अली, नीलमाराज, आकाश रजत यादव, चंद्र शेखर यादव एडवोकेट, अमित गुप्ता, नीलम राज, डॉक्टर सुरेंदर स्वेरी, नीरज मिश्रा, गगन सविता, सर्वेश नागर , मोहम्मद सलम्मान, इमरान खान, अरविंद कश्यप, राजेश यादव, विक्रम सिंह कठेरिया, सन्तोष गौतम एडवोकेट, अवदेश गोड़, अजय मिश्रा आदि शामिल रहे।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story