×

Etah News: ढाई महीने पहले जिस महिला की हुई थी मौत, उसे भी लगा दिया कोरोना वैक्सीन

Corona Vaccination: मृत महिला के नाम पर कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज लेने का सर्टिफिकेट संबंधी मैसेज आने के बाद परिवार वाले भी हैरान हैं।

Sunil Mishra
Report Sunil MishraPublished By Ragini Sinha
Published on: 11 Jan 2022 1:42 PM GMT
Corona vaccination
X

16 मार्च से लगेगी 12 से 14 साल के बच्चों को कोविड वैक्सीन

Etah News: एटा जनपद में स्वास्थ्य विभाग का एक नया कारनामा सामने आया है, आपको बता दें अनिल कुमार नामक एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी मां की मृत्यु 3 नवंबर 2021 को हो चुकी है, लेकिन आज 10 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे उसके पास मैसेज आया कि उनकी मां को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगा दी गई है।

मृतक महिला के बेटे ने बताई पूरी कहानी

आपको बता दें मृतक महिला मालती देवी के बेटे अनिल कुमार उर्फ बबलू ने बताया कि उनकी मां को पिछले वर्ष मार्च में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगी थी। कुछ समय पश्चात उसकी मां किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हो गई। इसके बाद उनका दिल्ली के गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल में ईलाज चला और नवंबर 2021 को उनका देहांत हो गया।

बेटे के फोन में आया कोरोना वैक्सीन का सर्टिफिकेट

अनिल ने आगे बताया कि उनके पास आज दोपहर करीब उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया कि उनकी मां मालती देवी को कोविड की सभी डोज सफलतापूर्वक लगा दी गई हैं। मैसेज देखकर अनिल कुमार चौंक गया, उसका कहना है कि जब उसकी मां की मृत्यु ढाई माह महीने पहले हो चुकी है, तो आज उनको वैक्सीन कैसे लग गई। अब बड़ा सवाल यह है कि स्वास्थ्य विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही आखिरकार किस ओर इशारा करती है? कहीं ऐसा तो नहीं कि चुनाव के चलते मतदान बढ़ाने के लिए लोगों का फर्जी वैक्सीनेशन किया जा रहा है।सूत्रों के अनुसार कुछ लोग यह कहते भी मिल रहे हैं कि उन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई, सिर्फ पैसे खर्च किये तो उनको सभी डोज कंप्लीट होने का प्रमाण पत्र मिल चुका है।

स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान

मुख्य चिकित्साधिकारी उमेश त्रिपाठी ने बताया कि आज एक महिला के वैक्सीन लगने की जानकारी मिली है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी । मृतक महिला के वैक्सीनेशन होना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान तो लगता ही है साथ ही अधिकारियों की कार्यप्रणाली की भी पोल खोलता है।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story