×

Etah News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, दो अन्य लोग भी झुलसे

शौच के लिए बाहर निकली महिला की मौत बिजली के खंभे को छुने के कारण हो गई, वहीं दो अन्य लोग घायल भी हो गए।

Sunil Mishra
Report Sunil MishraPublished By Deepak Raj
Published on: 7 Aug 2021 11:08 AM GMT (Updated on: 7 Aug 2021 11:13 AM GMT)
symbolic image taken from social media
X
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-सोशल मीडिया)

Etah News: एक पुरानी बात है कि विज्ञान वरदान है या अभिशाप जिसपर अलग-अलग विद्वानों का भिन्न-भिन्न मत हो सकता है लेकिन सब का कहना है कि अगर विज्ञान का उपयोग एक सीमित दायरा मे रह कर की जाए तो वो वरदान साबित होता है और अगर उसका उपयोग गलत तरीके से किया जाता है तो वो अभिशाप हो जाता है। जिस प्रकार आज के समय में सोशल मीडिया का हो चला है। अगर इसका उपयोग करेंगे तो यह फायदा देता है नहीं तो कई तरह क्राइम भी सोशल मीडिया के द्वारा किया जा रहा है। ठीक उसी प्रकार अगर विद्युत का उपयोग सावधानी के साथ किया जाए तो वो अपको फायदा देगा नहीं तो यह कई दफा जानलेवा भी साबित होता रहा है।


प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो सोशल मीडिया)

बिजली की चपेट में आने से महिला कि मौत

आपको बता दें की एटा जनपद के थाना सकरौली क्षेत्र के गांव हंस कुरजा रानी खुर्द में आज प्रातः शौच को जा रही एक महिला की बिजली के खंभे की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं उसके चीखने की आवाज सुनकर दौड़कर बचाने पहुंचे उसके पति एवं पुत्री भी बुरी तरह घायल हो गए जिसके बाद गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उनका प्रथमिक उपचार चल रहा है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जैथरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव हंसपुर जानी खुर्द में अपनी पुत्री के यहां रह रही नर्मदा देवी पत्नी महाराज सिंह उम्र 55 वर्ष सुबह शौच क्रिया के लिए बाहर खेत की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में गड़े हुए बिजली के खंभे से उनका हाथ छू गया जिसमें बरसात के मौसम के कारण बिजली के खंभे में करंट आ रही थी जिसके चपेट में आने से इनकी मृत्यु हो गई। बिजली के खंभे के संपर्क में आने के बाद वो खंभे में वो चिपक गईं, उनके चिल्लाने के बाद परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे और छुड़ाने का प्रयास करने लगे लेकिन इनके बाद वो लोग भी चपेट में आ गए।

महिला के पति भी बुरी तरह से जख्मी हो गए

उक्त महिला को बचाने के लिए उनके पति महाराज सिंह और पुत्री आरती उम्र 22 वर्ष पहुंचे थें लेकिन वे लोग भी बुरी तरह घायल हो गए। जब तक नर्मदा देवी को आसपास के लोगों ने बचाया तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। वहीं महाराज सिंह और उनकी पुत्री आरती को गंभीर घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है मृतका कि मौत होने की सूचना थाना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मृतिका के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। मृतिका पिछले एक वर्ष से अपने पति के साथ अपनी पुत्री के घर पर ही रह रही थी।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story