Etah: प्रचार के अंतिम दिन एटा में प्रत्याशियों का शक्ति प्रदर्शन, आज 6 बजे से प्रचार हुआ बंद

Etah: यूपी में तीसरे चरण के 20 फरवरी को होने जा रहे मतदान के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज जनपद मुख्यालय पर सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा सपा बसपा प्रत्याशियों ने अपनी समर्थकों के साथ मिलकर रैली निकाली गयी।

Sunil Mishra
Report Sunil MishraPublished By Vidushi Mishra
Published on: 18 Feb 2022 2:57 PM GMT
UP Election 2022
X
यूपी विधानसभा चुनाव की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Etah: एटा उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में आज चुनाव प्रचार प्रसार के अंतिम दिन सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक कर शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी पार्टियों की अपने पक्ष में रैली निकाली गयी। उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के 20 फरवरी को होने जा रहे मतदान के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज जनपद मुख्यालय पर सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा सपा बसपा प्रत्याशियों ने अपनी समर्थकों के साथ मिलकर रैली निकाली गयी।

सबसे पहले बसपा प्रत्याशी अजय यादव ने अपने समर्थकों के साथ बाहन रैली निकालकर शहर आदि स्थानों पर घूमकर शक्ति प्रदर्शन कर मतदाताओं से वोट मांगे। वहीं सपा प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव ने भी अपने सैकडों समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए मुख्यालय के प्रमुख मार्गों पर रैली निकाल कर मतदाताओं से वोट देने की अपील की।

रैली चार टुकड़ियों में एक के पीछे एक

उन्होनें रैली के दौरान कहा कि जनता ने मुझे चुनाव जिता दिया वही रैलियों के इसी क्रम में क्रम में भाजपा प्रत्याशी विपिन वर्मा डेविड ने एटा के ग्रीन गार्डन से अपनी रैली निकाली जिससे जीटी रोड पर जाम लग गया। उनकी रैली चार टुकड़ियों में एक के पीछे एक चल रही थी।

एक टीम की कमान स्वयं विपिन वर्मा डेविड ने दूसरी टीम की कमान उनके बडे भाई पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा तीसरी टीम की कमान शशिकांत वर्मा तथा चौथी महिलाओं की टीम की कमान विपिन वर्मा की धर्मपत्नी प्रेमलता डेविड ने स्वयं संभालन रखी थी।

उनकी टीम में भारी संख्या में महिलाओं किशोरियों ने भाग लिया। उनकी टीम में एक विशेष चीज देखने को मिली कि अधिकांश महिलाओं ने मास्क लगा रखे थे तथा और बिल्कुल अनुशासित रूप से चल रही थी।

रैली में भारी संख्या में महिला पुरूष बच्चे वृद्ध भारी संख्या में मौजूद थी। अनुशासित रहने के लिए एक रस्सी की बैरिकेडिंग बना रखी थी। जिसके अंदर ही सारे भाजपा कार्यकर्ता चलते देखे गए। आपको बताते चलें आज की रैली में भाजपा के समर्थकों ने सभी प्रत्याशियों के छक्के छुड़ा दिए क्योंकि सबसे अधिक भीड़ भाजपा की रैली में उमड़ती दिख रही थी।

वहीं सपा की रैली में भी सपा की महिला नेताओ सहित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की तथा बैनर पोस्टर दिखाकर शक्ति प्रदर्शन करते देखे गए। जबकि बसपा प्रत्याशी के समर्थन में भी उनके सजातीय तथा बसपा के वोट बैंक कहे जाने वाले कार्यकर्ता ही सबसे अधिक नजर आए।

अगर आज की रैलियों पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन एक विश्लेषण कर देखें, तो ऐसा लगता है की एटा सदर सीट पर भाजपा ही सबसे मजबूत हैं। उसकी लड़ाई सपा प्रत्याशी से ही होती दिख रही है। बसपा प्रत्याशी भी अपनी लड़ाई लड़ते नजर आ रहे हैं।

आज लगभग आधे दिन विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की निकल रही रैलियों के दौरान पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी रही। रैलियों के दौरान शासन-प्रशासन की मुस्तैदी भी नजर आई।

Etah, political parties, third phase polling, up election 2022, Etah news today, BSP candidates, Samajwadi party, BJP, Sadar assembly constituency, ELECTION campaign rally , third phase election, latest up news

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story