×

Rekha Yadav: कौन हैं रेखा यादव, जिसने बरकरार रखा सपा का मान

Rekha Yadav: सपा उम्मीदवार रेखा यादव को एटा जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में जीत हासिल हुई।

Sunil Mishra
Report Sunil MishraPublished By Monika
Published on: 9 Aug 2021 3:01 AM GMT (Updated on: 9 Aug 2021 3:15 AM GMT)
Sp candidate from Etah Rekha yadav
X

रेखा यादव (फोटो : सोशल मीडिया )

Rekha Yadav: एटा में नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए रेखा यादव का नाम सामने आया। सपा उम्मीदवार जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में जीत हासिल हुई। उनके पति जुगेन्द सिंह यादव भी पूर्व में दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। यहीं नहीं जुगेन्द सिंह के अलावा उनके नौकर राजकिशोर यादव उर्फ राजू ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट के लिए लड़ाई लड़ी, जिसमें जीत हासिल हुई। अब जुगेन्द सिंह यादव की पत्नी रेखा यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में कुर्सी संभालने का मौका मिला है।

कौन हैं एटा से जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में चुनाव जीतने वाली रेखा यादव (Rekha Yadav Biography) ? उनकी उम्र, उनकी शिक्षा (Rekha Yadav Education), परिवारिक पृष्ठभूमि (Rekha Yadav Family) , रेखा यादव किस पार्टी की हैं (Rekha Yadav kis party ki hai), उनका राजनीतिक सफर और उनसे जुड़ा हुआ विवाद आज Newstrack इन सबके बारे में आपको बताने जा रहा है।

रेखा यादव का संशिप्त जीवन परिचय

एटा जिले में बतौर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं रेखा यादव राजनीतिक परिवार से हैं। भले ही रेखा पहली बार चुनाव लड़ रही हों लेकिन पति से राजनीति का ककहरा सीख आज वह जिले की प्रथम महिला बन गईं।

रेखा यादव जिला पंचायत अध्यक्ष (Rekha Yadav Zila Panchayat Adhyaksh)

एटा से रेखा यादव पहली बार चुनाव मैदान में उतरी हैं। इसके पहले उनके पति जुगेंद्र सिंह यादव दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं।

रेखा यादव का परिवार

रेखा यादव के पति जुगेंद्र सिंह यादव पूर्व में जिला पंचयत अध्यक्ष रह चुके हैं। चौथी बार भी जिला पंचायत में जुगेंद्र सिंह यादव की शान बनी हुई है। 2006 में जुगेंद्र सिंह यादव पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चुने गए थे। 2011 में भी जिला पंचायत अध्यक्ष बने। 2017 में उन्होंने अपने नौकर राजकिशोर यादव उर्फ राजू को जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट के लिए खड़ा किया और वो जीत गए। जिसके बाद 2021 में उनकी पत्नी रेखा यादव ने ये कुर्सी संभाली है।

बता दें, जुगेंद्र सिंह यादव के अलावा उनके बड़े भाई रामेश्वर सिंह यादव अलीगंज से सपा से विधायक रहे हैं और यह परिवार समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के करीवी और रिश्तेदार हैं और सपा शासन काल में सपा के कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते रहे हैं। रामेश्वर सिंह यादव का पुत्र सुवोध यादव भी सपा ने फर्रुखाबाद से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये प्रत्याशी बनाया गया था।

रेखा यादव के पति जुगेंद्र सिंह यादव (फोटो : सोशल मीडिया )

आपराधिक मामले

रेखा यादव पहली बार जिला पंचयत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ रही हैं, लेकिन उनके पति और उनके घर के कई सदस्य पहले ही राजनीति से जुड़े हुए हैं। जुगेंद्र सिंह और उनके बड़े भाई रामेश्वर सिंह का बड़ा आपराधिक इतिहास है। इन दोनों पर दर्जन भर से अधिक मुकदमा दर्ज हैं। इसके साथ ही दोनों भाइयों पर वर्तमान में राजनैतिक दबाव बनाने के लिए प्रशासन ने दोनों भाइयों पर चार मुकदमे दर्ज किए हैं।

इनकी प्रमुख राजनीतिक प्रतिदृदता एटा-जनपद के अलीगंज तहसील के ग्राम टपुआ निवासी पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव व उनके भाई चन्द्र प्रताप सिंह यादव पूर्व एमएलसी से है। वही सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के नजदीकी व पूर्व सभापति रमेश यादव से भी इनकी राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story