TRENDING TAGS :
Firozabad News: होली रखने को लेकर विवाद में दो समाज आमने-सामने, होली को 'बदरंग' करने की साजिश
Firozabad News: स्थानीय पुलिस ने गांव के लोगों से मिलकर सुलझाया विवाद। नहीं तो ले सकता था बड़ा रूप।
Holika place
Firozabad News : रंगों के त्योहार होली में अब चंद दिन बचे हैं। लेकिन, कुछ लोग हैं जो शिकोहाबाद की फिजा को बदरंग करने की कोशिश कर रहे हैं। यहां होली रखने को लेकर विवाद अब गहराने लगा है। इस विवाद की वजह से दो पक्षों के बीच मतभेद हुए, जो बाद में झगड़े का रूप ले लिया। हालांकि, बीच-बचाव कर समझौता करने की कोशिश की जा रही है।
दरअसल, ये सारा विवाद वर्षों से रखी जाने वाली होली को उठाकर फेंकने से शुरू हुआ था। जब यह विवाद गहराने लगा तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को भी जब ये एहसास हुआ कि दोनों पक्षों में झगड़ा बढ़ सकता है तो सभासद के जरिए संयुक्त रूप से मसला सुलझाने की कोशिश की। पुलिस तथा अन्य द्वारा यह सूझबूझ भरा कदम रहा।
क्या है मामला?
बता दें, कि यह पूरा मामला फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद के आदर्श नगर स्थित बुद्ध विहार पार्क के पास की है। यहां रास्ते के किनारे हर साल होली रखी जाती रही है। आज, शुक्रवार सुबह कुछ शरारती तत्वों ने होली को उठाकर फेंक दिया। साथ ही, पार्क में होली रखने का विरोध करने लगे। धीरे-धीरे यह विवाद गहराने लाहा। धीरे-धीरे इसने जातिगत रूप ले लिया। यादव और जाटव समाज के लोग आमने-सामने आ गए।
सूझबूझ से टला विवाद
दो जातियों के बीच जातीय झगड़ा बढ़ता देख पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की और मामला सुलझाने में जुट गई। पुलिस ने इसके लिए गांव के अन्य लोगों की भी मदद ली। जिसके बाद वार्ता कर सूझबूझ से दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया।
पुलिस ने शांति से निपटाया विवाद
इस विवाद के टलने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली। वर्ना, शरारती तत्वों ने तो दो समूह के बीच विवाद की पूरी पटकथा लिख दी थी। मामला सुलझते ही असामाजिक तत्वों की योजना विफल हो गई। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय सभासद और पुलिस ने मामला शांत करने में अहम भूमिका निभाई।